मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

By: Khabre Aaj Bhi
Jun 05, 2022
200

सेवराई : (गाजीपुर ) सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन सेवराई तहसील क्षेत्र में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई जगह कार्यक्रम आयोजन कर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की बधाई दी। युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की बधाई दी गई। निवर्तमान विधायक सुनीता सिंह के गहमर स्थित आवासीय परिसर में रविवार की सुबह दर्जनों कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में प्रदेश के मुख्यमंत्री व बुलडोजर बाबा के नाम से विख्यात योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम एवं समारोह पूर्वक मनाया गया। पूर्व विधायक जमानिया सुनीता सिंह ने योगी आदित्यनाथ के चित्र के समक्ष कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां मनाई। वही लोगो ने भी एकदूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद पेश की।पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार रविवार की सुबह जमानिया विधानसभा की निवर्तमान विधायक सुनीता सिंह के आवास पर कार्यकर्त्ताओ का आना शुरू हो गया। सुनीता सिंह ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के समीप एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बह गई है। जहां आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर मिल रहा है वही गुंडे बदमाश और माफियाओं का कमर तोड़ने में भी सरकार पीछे नहीं हो रही है जमानिया क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकाल के दौरान कई विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता को लाभान्वित किया गया। निश्चित तौर पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के विकास में नित नए आयाम पेश करेंगे। इस मौके पर परीक्षित सिंह,अमित सिंह,उजाला सिंह,गोपाल गुप्ता, गुड्डू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि विनय कुमार गुप्ता, सुभाष सिंह आदि सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?