महिला का हाथ पकड़कर जबरन उसका चुंबन करने लगा युवा डॉक्टर

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 04, 2018
414

अंबिकापुर. 28 वर्षीय एक महिला अपने पति के साथ अंबिकापुर के रिंग रोड नमनाकला स्थित अस्पताल में सोमवार की सुबह इलाज कराने आई थी। यहां पदस्थ एक युवा डॉक्टर ने अपने चैंबर में उसकी जांच की तथा पहले की लिखी गई दवा खिलाने के लिए पति को पानी लेने बाहर भेज दिया।

इसके बाद वह महिला का हाथ पकड़कर जबरन उसका चुंबन करने लगा। यह देख महिला चिल्लाई तो पति दौड़कर वहां पहुंचा। उसने कमरे से डॉक्टर को बाहर निकाला ही था कि डॉक्टर वहां से फरार हो गया। महिला ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने छेडख़ानी का अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

बलरामपुर निवासी एक महिला 5 दिन पूर्व इलाज कराने अंबिकापुर के रिंग रोड नमनाकला स्थित निजी अस्पताल में पहुंची थी। यहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती किया था। तबीयत ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। शनिवार की देर रात तबीयत फिर खराब होने पर महिला अपने पति के साथ रविवार की सुबह 6 बजे फिर अस्पताल पहुंची।

इस दौरान युवा डॉक्टर प्रशांत मिश्रा ड्यूटी पर मौजूद था। उसने महिला का बीपी, शुगर चेक किया तथा पति से बोला कि पुरानी दवा ही अभी खिलाए। इसके बाद उसने दवा खिलाने के लिए पति को पानी लाने बाहर भेज दिया।

पति के बाहर जाते ही डॉक्टर की नीयत महिला पर बिगड़ गई। उसने महिला को अपनी बाहों में जबरन भर लिया और उसका चुंबन करने लगा। महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया

पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पति दौड़कर डॉक्टर के कक्ष में पहुंचा। पत्नी ने जब छेड़छाड़ की बात बताई तो पति ने डॉक्टर को कक्ष से बाहर निकाला। इस दौरान डॉक्टर वहां से फरार हो गया। इसके बाद महिला पति के साथ कोतवाली पहुंची और डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर कोतवाली टीआई विनय सिंह बघेल मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन तथा कर्मचारियों से पूछताछ की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है। अस्पता प्रबंधन का कहना है कि डॉक्टर ने अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर रखा है।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?