पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महकमे में बड़ी संख्या में थानेदारों की तैनाती में फेरबदल किया गया है गाजीपुर : चुनाव बीतते ही ट्रांसफर का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में गाजीपुर पुलिस महकमे में बड़ी संख्या में थानेदारों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कानून व्यवस्था के

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 14, 2022
184

गाजीपुर :  चुनाव बीतते ही ट्रांसफर का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में गाजीपुर पुलिस महकमे में बड़ी संख्या में थानेदारों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर जिसमें निरीक्षक परमादनंद मिश्रा प्रभारी डीसीआरबी से पुलिस लाइन में भेजा गया है यहां से वह दूसरे जिले में जायेंगे। उप निरीक्षक आलोक त्रिपाठभ्‍ चौकी प्रभारी खिजिरपुर से पीआरओ पुलिस अधीक्षक, उप निरीक्षक अजय कुमार पांडेय प्रभारी यातायात से पुलिस लाइन, उप निरीक्षक सुशील कुमार मिश्रा पुलिस लाइन से प्रभारी यातायात, निरीक्षक राजकुमार यादव प्रभारी निरीक्षक मरदह को प्रभारी डीसीआरबी, निरीक्षक दुष्‍यंत कुमार सिंह प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी निरीक्षक मरदह, निरीक्षक सलिल स्‍वरुप प्रभारी निरीक्षक सुहवल से प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद, निरीक्षक तारावती यादव प्रभारी निरीक्षक महिला थाना को प्रभारी निरीक्षक सुहवल, उप निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह थानाध्‍यक्ष जंगीपुर को पुलिस लाइन, उप निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र पीआरओ पुलिस अधीक्षक को थानाध्‍यक्ष जंगीपुर, उप निरीक्षक शशि चंद्र चौधरी थानाध्‍यक्ष सादात को प्रभारी सर्विलांस, उप निरीक्षक प्रवीण यादव थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर से थाना सादात, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार थाना खानपुर से थाना करीमुद्दीनपुर, उप निरीक्षक रामाश्रय राय थानाध्‍यक्ष कासिमाबाद से एसएसआई थाना सैदपुर, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव एसएसआई थाना सैदपुर से थानाध्‍यक्ष कासिमाबाद, उप निरीक्षक हरि नारायण शुक्‍ल थानाध्‍यक्ष करंडा से पुलिस लाइन, उप निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह थाना सुहवल से थानाध्‍यक्ष करंडा, उप निरीक्षण विष्‍णु प्रताप गौतम थानाध्‍यक्ष नोनहरा से एसएसआई थाना दिलदारनगर, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह चौकी प्रभारी सिधौना थाना खानपुर से थानाध्यक्ष नोनहरा, उप निरीक्षक श्रीमती रेनू यादव प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्‍ठ से महिला थाना का थानाध्‍यक्ष बनाया गया है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?