जौनपुर का अवैध हथियार सप्लायर आज़मगढ़ में हुआ गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 29, 2022
169

By : मो हारून 

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में जौनपुर निवासी एक असलहा सप्लायर के पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया है। पुलिस अधिक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने बताया कि सरायमीर पुलिस सूचना मिली की सरायमीर थाना क्षेत्र के गाहुखोर श्मशान घाट के पास एक असलहा सप्लायर पिस्टल तमंचा सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तब तक उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव निवासी अबु सहमा पुत्र मो ईसा उम्र 28 वर्ष घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने जेल में बंद तुफैल कुरेशी से लेकर नए उम्र के लड़कों को अवैध असलहा सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बता दे की तुफैल कुरेशी 27 मार्च को थाना सरायमीर से जेल गया है जिसके पास से एक पिस्टल 32 बोर बरामद हुई थी। आज पकड़ा गया आरोपी अबुसहमा भी अपने साथ लेकर एक प्रतिबंधित 303 बोर एक पिस्टल अपनी गाड़ी की सीट के नीचे छिपाया था व कहीं सप्लाई करने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 1अवैध पिस्टल 32 बोर, 1 अवैध तमंचा 303 प्रतिबंधित बोर, 32 बोर 5 खोखा कारतूस, 1जिंदा कारतूस 32 बोर, 1बिना नम्बर की यामाहा R15 मोटरसाइकल बरामद की है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?