परीक्षा के दिन ‌छात्र एवं छात्राएं का बहुत ही अनोखे पल होते हैं.. नीलम सिंह

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 27, 2022
340

By : शाक़िर अंसारी

कुशीनगर : नव जीवन मिशन स्कूल कुशीनगर परीक्षा हमारी जिंदगी का वो अहम समय होता है  जब हम बिल्कुल लाचार होते हैं  । बात जिंदगी की परीक्षा की हो या विद्यालय की परीक्षा। परीक्षा का मतलब होता है अपने आप को पहचानना , इसी परीक्षा के  बल पर हम अपनी जीवन को सफल बनाते हैं।

आज हम बात  उस परीक्षा  की  करते हैं। जो हमें  अपने जीवन में आगे बढ़ने में  हमारा सहयोग करती है। इन दिनों  परीक्षा का समय चल रहा है। और सभी  परीक्षार्थी  परीक्षा में सफलता  प्राप्त करने के लिए ,कड़ी से कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।  परीक्षा के समय में  ना हमें भूख लगती है और ना प्यास, हमारा  सुख  चैन सब हम से छिन जाता है। हमें इतनी बेचैनी होती  है कि।हम  घबराकर बहुत सारी चीजों को गलत कर देते हैं। और सबसे ज्यादा हम तब घबराते हैं जब हमारे पास वक्त कम और  प्रश्न ज्यादा  हो? पुरे वर्ष  भर में हमने अपने आप को कितना समय दिया,  हमने कितना  पढ़ा, कितना समझा इन सभी को हमें बस हमें तीन घंटे में  बताना होता है।   परीक्षा के दिनों में  ,सच मानिए हम अपने आप को अच्छी तरह से पहचान पाते हैं।

तीन घंटे  की परीक्षा में सफल ता प्राप्त करने के लिए हमें  प्रत्येक समय   मेहनत करना  पड़ता है। 

तब जाकर हम उस परीक्षा में सफल होते हैं।  पर आज-कल के परीक्षार्थी  मेहनत कम और  नंबर ‌जादे पाना चाहते हैं। अगर वे सफलता प्राप्त नहीं कर पाते तो बहाने बनाते हैं।  परीक्षा के समय हमें अपने आप को कोई बहाना नहीं देना चाहिए।परीक्षा  हमें यह सीखाता है।जब हमारा साथ कोई नहीं देता तब हम खुद अपना साथी बनते हैं। परीक्षा हमें बताता है हमें  किसी दूसरे के भरोसे अपनी जिंदगी नहीं जीना चाहिए। परीक्षा हमें बहुत कुछ सीखाता है, पर हम लोग  सीखना नहीं चाहते? परीक्षा  हमे आगे बढ़ने के साथ- साथ हमें बड़े होने का भी एहसास दिलाता है। परीक्षा  उनके  लिए बड़ी चुनौती है जो  इसमें सफलता प्राप्त करना चाहते हैं , उनके लिए नहीं जो  सिर्फ सफल होना चाहते हैं। वही परीक्षार्थी परीक्षा से डरते हैं, जिन्होंने  कभी अपने आप को समय देकर  पढ़ा ही नहीं। आज के समय का परीक्षा बहुत ही सरल हो गया है। फिर भी परीक्षार्थी परीक्षा देने से पहले   डरे होते हैं-  ,?  हर परीक्षा हमारे लिए न ई होती है। हमारे साथ हमारे माता-पिता की भी परीक्षा होती है?  जब हम छोटी सी छोटी परीक्षा में सफल होते हैं,तब सबसे ज्यादा खुश हमारे  माता-पिता होते हैं।  

परीक्षा हमें खुद मेहनत करने के लिए ‌ बताता है, और खुशियां सबके साथ बांटने के लिए ।

परीक्षा के बाद जो परिणाम आता है।वो हमारी ज़िंदगी के पलों में सबसे अनमोल होता है। क्यों? क्यों कि , वो कुछ समय की खुशी   हमारे मेहनत का फल होता है। जो हम सबके साथ बांटते हैं। हम सभी परीक्षार्थियों को चाहिए कि, हमें अपनी  कड़ी मेहनत से ‌ हम अपने माता-पिता  के चेहरे पर खुशियां दे सके। और हमें ऐसा करना भी चाहिए।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?