पूर्व विधायक के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन

By: Izhar
Mar 17, 2022
272



सेवराई:(गाजीपुर )होली पर्व की पूर्व संध्या पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने गहमर स्थित अपने पैतृक आवास सृजन पर होली मिलन समारोह के बहाने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल कहा कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी रहूंगी।

विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बावजूद भाजपा के विधायक रही सुनीता सिंह ने सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर स्थित अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें विधानसभा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और संभ्रांत लोग मौजूद रहे। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल अबीर लगाते हुए जमकर खुशियां मनाई व होली पर्व की शुभकामनाएं दी। युवा नेता प्रशांत सिंह ने युवाओं से गले मिलकर तो पूर्व विधायक सुनिता सिंह ने उपस्थित महिलाओं के साथ अबीर गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाया।

लोकगीत कलाकारों ने बांधी समा:-

होली मिलन समारोह के दौरान लोकगीत कलाकारों द्वारा होली के गीत और भक्ति गीतों के जरिए लोगों को अपनी धुनों पर थिरकने पर विवश कर दिया। ढोल झाल के साथ होली के गानों ने लोगों को मदमस्त कर दीया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को भगवा रंग वाला गुलाल लगाकर जय श्री राम के जयघोष के साथ होली की शुभकामनाएं दी।

पूर्व विधायक ने कहा कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी हूँ 

पूर्व विधायक सुनिता सिंह अपने पूरे परिवार के साथ होली मिलन समारोह में गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान किया एवं उनका मनोबल बढ़ाया। मीडिया को दिए गए जवाब में कहाकि मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे मजबूती से खड़ी हूं किसी ने अगर कार्यकर्ताओं के खिलाफ आंख उठाने की भी कोशिश की तो मैं चुप नहीं बैठने वाली। उन्होंने जनपद गाजीपुर के सभी विधानसभा सीट पर हार का सामना करने के बावजूद कहाकि हम विपक्ष नहीं बल्कि पक्ष का रोल अदा करेंगे प्रदेश में योगी जी की सरकार है किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। नवनिर्वाचित विधायको पर तंज कसते हुए कहाकि इनको ऐसा सबक सिखाएंगे की यह समझ नहीं पाएंगे कि हम सपा के विधायक भी हैं। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता परीक्षित सिंह, शिवानंद पांडेय, अरुण जायसवाल, अमित जयसवाल, अप्पू सिंह, पिंटू सिंह, अमित सिंह, विनय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?