अमित शाह ने की जनसभा:बोले- कुछ माफिया छूट गए हैं 11 मार्च को वो भी मुख्तार के साथ होंगे

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 05, 2022
186

By : मो, हारुन

जौनपुर :  अमित शाह मल्हनी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माफियाओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अतीक, मुख्तार और आज़म कहां हैं। उन्होंने कहा कि एक दो छूट गए हैं। 7 मार्च को कमल का बटन दबाना है और 11 मार्च को वो भी जेल में होंगे। बिना नाम लिए उन्होंने बाहुबली धनंजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने करीब सात मिनट के भाषण में अखिलेश पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि UP को अपराध मुक्त बनाने की यात्रा BJP ने शुरू की है। मल्हनी में उमानाथ सिंह का बहुत बड़ा ऋण है। मल्हनी वाले केपी को जिताकर ये कर्ज सूद समेत लौटा देना है। UP को माफिया मुक्त करने का वादा है। उसमें थोड़ी सी कसर छूट गई है। बिना नाम लिए उन्होंने बाहुबली धनंजय सिंह पर निशाना साधा। एक बार मल्हनी में कमल खिला दो वो भी मुख्तार के साथ दिखाई देंगे गुंडे और माफिया मल्हनी का विकास नहीं कर सकते। ये संस्कार केपी सिंह के पास है। पीढ़ी दर पीढ़ी केपी सिंह के परिवार ने जौनपुर के विकास में योगदान दिया है। 2000 हज़ार करोड़ की भूमि भूमाफियों के कब्जे से छुड़ा ली। दीन दयाल उपाध्याय के सिद्धान्त के अनुसार गरीब कल्याण के लिए BJP की सरकार ने काम किया है जाते जाते उन्होंने मल्हनी की जनता से आग्रह किया। अमित शाह ने कहा कि क्या आप लोग मेरी बात मानेंगे।उन्होंने कहा कि इस बार मल्हनी में किसी बाहुबली को मत जीतने दीजिये। एक पार्टी है जो बाहुबलियों की है वहीं दूसरी तरफ एक आदमी खुद बाहुबली है। ऐसे लोगों को इस बार नहीं जिताना है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?