दिलदारनगर मे उद्भव संस्था द्वारा सुहैल खान एवं कुँअर नसीम रज़ा को किया जाएगा सम्मानित, संस्था के सचिव डॉ शम्भुनाथ सिंह

By: Khabre Aaj Bhi
Feb 10, 2022
291

By : विवेक सिंह

सेवराई : (गाजीपुर) तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर मे 11 फरवरी शुक्रवार को शाम छ: बजे पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक ध्वज के संवाहक 'उद्भव' परिवार के मंच से कथाकार आनंद कुशवाहा द्वारा लिखित पाँचवीं कृति "बेटियाँ बड़ी हो रही हैं" का लोकार्पण होना निश्चित है। इस मौके पर ऐतिहासिक पुस्तकों के रचनाकार कमसारनामा, बारानामा जैसी कृतियों के लेखक सुहैल खान साहब एवं 'स्मारिका' मुहम्मद दीनदार ख़ाँ एक मुग़लिया जागीरदार के संपादक कुँअर मुहम्मद नसीम रज़ा ख़ाँ को सम्मानित किया जायेगा। इस आशय की जानकारी संस्था के सचिव डॉ शम्भुनाथ सिंह ने दी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?