तीस वर्षों में सबने जमानियां विधानसभा को केवल ठगा हैं.. रवि यादव

By: Izhar
Feb 09, 2022
261

सेवराई :उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर के  विधानसभा चुनाव में जमानिया विधानसभा में निर्दल प्रत्याशी रवि यादव के मैदान में आ जाने से सियासी हलचले तेज हो गई है। रवि यादव के ताबड़तोड़ जनसंपर्क देख विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के दिलो की धड़कने तेज हो गई है।

ज्ञात हो कि जमानिया विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी सुनीता सिंह सपा से पूर्वांचल के कद्दावर नेता ओमप्रकाश सिंह चुनाव लड़ रहे है तो वही बसपा से परवेज खान भी अपने प्रचार प्रसार में लगे है। वही रवि यादव के मैदान में आ जाने से सारे समीकरण ध्वस्त होते दिखाई दे रहे है। बता दे रवि यादव एवं उनका परिवार लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ था पार्टी के विभिन्न पदों पर रवि यादव एवं उनके पिता रणजीत यादव रह चुके है। पत्रकारों से रूबरू होते हुए रवि यादव ने बताया कि लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का हक है। पिछले तीस वर्षों में सबने जमानिया विधनसभा को केवल ठगा है। जमानिया को एक ऊर्जावान एवं नौजवान विधायक की जरूरत है।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?