श्रमिकों को कार्य पर नहीं लिये जाने से कर्मचारियों ने गेट पर रोष प्रदर्शन

By: Khabre Aaj Bhi
Feb 08, 2022
233


By : इरशाद/अफरीदी इदरीसी

ग्रेटर नोएडा : संचालित अनमोल इण्डस्ट्रीज लि० प्लांट न0- 38 ए एंड एफ उधोग विहार ग़ेटर नोएडा के प्रबन्धन द्वारा उप श्रम-आयुक्त के समक्ष जारी संराधन वार्ता के दरम्यान आज दिनांक 08.02.2022 को मनमानी पूर्ण तरीके से 06 श्रमिकों की सेवाएं समाप्त कर दी जिसके कारण शान्ति पूर्ण चल रहे संस्थान मे श्रम अशांति उत्पन्न हुई है और 02 कार्यपालियों के मजदूर संस्थान परिसर में ही शान्ति पूर्ण तरीक़े से आंदोलनरत है । मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि० प्लांट न0- 22 उधोग विहार ग्रेटर नोएडा के प्रबन्धको ने गैर कानूनी व मनमानी पूर्ण तरीके से उप श्रम-आयुक्त के समक्ष जारी संराधन वार्ता के दरम्यान यूनियन के अध्यक्ष फिरोज खान को निलंबित कर दिया और दो दिन से श्रमिक रोज कार्य पर जा रहे हैं। लेकिन प्रबंधक उन्हें कार्य पर नहीं ले रहे हैं। आज भी संस्थान के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा कर श्रमिकों को कार्य पर नही लिया गया है।जिस पर कर्मचारियों ने गेट पर रोष प्रदर्शन किया उपरोक्त दोनों उद्योगों में चल रहे गतिरोध पर सीटू के जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा महासचिव रामसागर कोषाध्यक्ष राम स्वारथ ने बताया की प्रबंधकों द्वारा लगातार श्रमिकों की समस्याओं/ मांगों की उपेक्षा की जा रही और उक्त पर  स्थानीय श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराने मे गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है और वह उक्त पर मूकदर्शक बने हुए है जिसके चलते ही उक्त उद्योगों के प्रबंधको का मनोबल बढ़ा है और उक्त के चलते ही  उद्योगों में श्रम अशांति उत्पन्न हुई है और जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नही कराया जाएगा तब-तक संस्थान स्तर पर आंदोलन जारी रहेगा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?