चुनाव के मद्देनजर वीआईपी के वाराणसी जिला अध्यक्ष को जनता का मिल रहा अपार सहयोग और समर्थन,निषाद समाज के लोगों ने ठाना है, इस बार वीआईपी सरकार बनाना है

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 25, 2022
175

By : मयंक कुमार

वाराणसी : विकासशील इंसान पार्टी VIP के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी द्वारा चुनाव के मद्देनजर वाराणसी के आठों विधानसभा में जनसंपर्क तेजी पर है। जहां निषाद समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों का अपार सहयोग और समर्थन वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी को मिल रहा है। सोमवार को वीआईपी पार्टी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी द्वारा शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में सराय मुहाना गांव में ग्राम पंचायत तथा बूथ गठन किया गया।

पंचायत अध्यक्ष सदानंद निषाद, पंचायत उपाध्यक्ष गंगाराम निषाद के अलावा अरविंद साहनी, वरुण साहनी, शिव शंकर साहनी, महादेव कुमार, राजू साहनी, अरविंद साहनी, धनेश साहनी, दशरथ साहनी, दीनानाथ साहनी, को वीआईपी पार्टी के मनोनयन पत्र देकर पार्टी के कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं दूसरी तरफ शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के टाटेपुर गांव में पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें पार्टी की ओर से पिंटू कुमार साहनी को पंचायत अध्यक्ष, राजेश साहनी को पंचायत महासचिव, गुल्ला निषाद को पंचायत उपाध्यक्ष, पवन साहनी को पंचायत सचिव, धनेश कुमार को बूथ अध्यक्ष, भीष्म साहनी को बूथ अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार को वित्त सचिव नियुक्त किया गया। इस बाबत वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाया और पार्टी के कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?