एक डॉक्टर ऐसा जिसने अपना ब्लड देकर मरीज की बचाई जान

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 22, 2022
199


गाजीपुर : आज के आधुनिक युग में जहां लोग सिर्फ अपने लिए जीते हैं। तो वही कुछ लोग ऐसा भी काम करते हैं जिसे सुनने के बाद लोगों को सोचने पर मजबूर होना पड़ता है की इस कलयुग में भी ऐसे लोग हैं जो लोगों के जिंदगी बचाने के बारे में ही हमेशा सोचते रहते हैं। ऐसा ही एक नाम कुंवर वीरेंद्र सिंह जो हमेशा जिला अस्पताल या उसके आसपास मरीजों के तीमारदारी में निस्वार्थ भावना से लगे हुए दिख जाते हैं। कुछ ऐसा ही करीब 4 दिन पूर्व मां कवलपति हॉस्पिटल में  40 वर्षीय राजेन्द्र राम ग्राम नगसर जिसे ब्लड की कमी थी। और उस कमी को पूरा कराने के लिए डॉ स्वतंत्र सिंह एवं डॉ बीती सिंह ने कुंवर वीरेंद्र सिंह से संपर्क किया। वीरेंद्र सिंह ने जनपद के मशहूर डेंटल डॉ मनीष राय को इस बात की जानकारी दिया और डॉक्टर राय ने भी इसे अपना जिम्मेदारी और कर्तव्य समझकर तत्काल मां कवलपति हॉस्पिटल पहुंचे और राजेन्द्र राम को अपना ब्लड देकर नई जिंदगी देने के साथ ही डॉक्टरों पर जो लगातार आरोप लगते हैं उसे भी झुठलाने का काम किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?