भारत तिब्बत समन्वय संघ का प्रथम स्थापना दिवस आज,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत महापात्रा होंगे विशिष्ट अतिथि

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 13, 2022
410

By : नवनीत मिश्र

संत कबीर नगर : भारत तिब्बत समन्वय संघ का प्रथम स्थापना दिवस गुरुवार दिनांक 13 जनवरी 2022 को रात्रि 8:00 बजे वर्चुअल मनाया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व गौ सेवा प्रमुख श्री अजीत महापात्रा व मुख्य वक्ता बीटीएसएस के केंद्रीय संरक्षक व पूर्व राज्यपाल प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी होंगे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता के के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो० प्रयाग दत्त जुयाल करेंगे।  उक्त जानकारी भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय संयोजक श्री हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने देते हुए बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते इस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन गूगल मीट पर किया जाएगा। तोमर ने बताया कि संघ के प्रथम स्थापना दिवस पर हर प्रांत अपने स्तर पर कोई ना कोई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। परंतु केंद्रीय स्तर पर एक सामूहिक कार्यक्रम होना समीचीन था। इसलिए गूगल मीट पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?