सोची समझी साजिश है पीएम की सुरक्षा में चूक

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 06, 2022
291

संत कबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्री वैभव चतुर्वेदी ने पंजाब सरकार की निन्दा करते हुए कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक की है। मोदी जी फिरोजपुर के कार्यक्रम में भाग न ले सकें इसके लिए तुष्टीकरण की राजनीति को अंजाम देकर उनके रूट में प्रदर्शनकारियों को घुसने की इजाजत दे डाली। पंजाब सरकार का यह कृत्य संघीय ढांचे पर हमला है। प्रधानमंत्री किसी पार्टी विशेष के नहीं होते हैं। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए जानबूझकर देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक की गई। घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत तिब्बत समन्वय संघ के नव नियुक्त क्षेत्र संयोजक श्री रामकुमार सिंह ने घटना की निन्दा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी पंजाब की जनता को 42,750 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का तोहफा देने वाले थे। लेकिन दु:खद है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने निकृष्ट मानसकिता का परिचय देने के साथ ही उड़ाई लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां तथा पंजाब के विकास कार्यो में किया रोड़ा अटकाने का महापाप किया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने भगवान श्री राम को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन सुरक्षित है, वरना कांग्रेस की सरकार और गांधी परिवार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जो खिलवाड़ किया गया वह देश में पहले कभी नहीं हुआ था। कांग्रेस हमेशा से विकास, लोक कल्याण, गरीब उत्थान और राष्ट्र के नव निर्माण की विरोधी रही है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?