रिफाइनरी से संदिग्ध रासायनिक पाउडर के भोजन और वाहनों पर गिरने से इलाके मचा हड्कम

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 19, 2021
196

मुंबई : मुंबई के माहुल गांव में एक रिफाइनरी से संदिग्ध रासायनिक पाउडर के भोजन और वाहनों पर गिरने से इलाके के लोग घबरा गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

 दमकल अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे हुई। उपनगर चेंबूर के माहुल गांव में गवां पाड़ा के निवासी अपने घरों के बाहर उत्सव मना रहे थे, तभी उन्होंने निकट स्थित ‘हिंदुस्तान पेट्रोलियम’ की रिफाइनरी से कुछ पाउडर अपने भोजन और वाहनों पर गिरते देखा। इससे घबराए निवासियों ने स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को तत्काल इसकी जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग, पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम के कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रिफाइनरी के अधिकारियों से तुरंत संपर्क किया। संयंत्र के अधिकारियों से तत्काल काम रोकने को कहा गया।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, पुलिस और नगर निकाय के कर्मी रविवार देर रात डेढ़ बजे तक इलाके में मौजूद थे और उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने बताया कि संदिग्ध रासायनिक पदार्थ कुछ देर बाद स्वत: ही गिरना बंद हो गया।

आरसीएफ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक श्रीहरि घावटे ने कहा, ‘‘यह कोई जहरीला पदार्थ नहीं था। घटना के बाद, संयंत्र के अधिकारियों को अस्थायी रूप से काम बंद करने और समस्या को दूर करने के लिए कहा गया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम कारखाना निरीक्षक और रासायनिक प्रदूषण नियंत्रक की रिपोर्ट का इंतजार करेंगे तथा जरूरत पड़ने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?