हिन्दुओ के एकता से ही विश्व मे मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 17, 2021
311


By  : जावेद बिन अली

चित्रकूट : हिन्दुओ के एकता से ही विश्व मे मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। चित्रकूट में आयोजित हिन्दू एकता महाकुंभ के विशाल मंच ने अनेक महत्वपूर्ण संदेश  विश्व को दिया है।इसी मंच में राष्ट्रीय स्वयं सेवक  सर संघ के चालक  मोहन भागवत ने सजंय राय शेरपुरिया की पुस्तक हिन्दू धर्म की धरोहर , भारतीय संस्कृति का लोकार्पण भी किया।उन्होंने कहा कि यह शीर्षक स्वयं में इस पुस्तक का समग्र परिचय करा रहा है।सनातन हिन्दू धर्म क्या है।और किस प्रकार से यह भारतीय संस्कृति की अमूल्य निधि के रूप में निरंतर क्रियाशील है,यही तथ्य इस पुस्तक के आधार तत्व है। यज्ञ हवन ,शंख , पद्ग, गाय, त्रिशूल ,मन्दिर ,देव स्थान जैसे शब्द सनातन हिन्दू वैदिक संस्कृति में ही है।ये केवल शब्द ही नही है बल्कि इन शब्दों के उच्चारण में ही ऐसा ध्वनित होता है की जीवन और जीवन का रहस्य क्या है।

हमारे देवी ,देवता और धार्मिक प्रतीक क्या है।कैसे है।कितने महत्वपूर्ण है।क्यों है।स्वाभाविक है कि जिस प्रकार से समाज बदल रहा है।और विश्व पटल पर अनेकानेक उपासना पद्धति जन्म ले रही है।ऐसे परिवेश में किसी को भी यदि हिन्दू संस्कृति को जानना और समझना है। सजंय राय शेरपुरिया की इस पुस्तक को अवश्य पढ़ना चहिए।जिस सलीके से इस पुस्तक मे सनातन प्रतीकों को माला की मोती के रूप में प्रस्तुत किया गया है।वह  अद्भुत है।भारतीय ,संस्कृति और हिन्दू विरासत को समझने के लिए इस पुस्तक में प्रमुख तथ्य तत्व और प्रतीक उपस्थित है।यह पुस्तक एक ऐसी कुंजिका है जो भावी पीढ़ी को अपने मूल से जोड़ने और हिन्दू संस्कृति को समझने में समझ भूमिका का निर्वहन करेगी।

भगवान श्रीराम की संकल्पभूमि चित्रकूट में हिन्दू एकता महाकुंभ अत्यंत उल्लास और नई उर्जा के साथ हजारो सन्तो और लाखों हिन्दू समुदाय की विराट उपस्थित में पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर आयोजक तुलसीपीठाधीश्वर स्वामी रामचन्द्र दास और संरक्षक स्वामी रामभद्राचार्य जी,श्री रविशंकर साध्वी  ऋतभरा,स्वामी चिदानंद मुनि रमेश भाई ओझा,रामविलास दास वेदांती , सहित सभी सनातन वैदिक हिन्दू परम्परा के सन्त और मनीषी व कंचन राय,डॉ.कुँवर भानुप्रताप सिंह,डॉ सतीश राय,डॉ.हितेश,यादवेंद्र सिंह,बुचु उपाध्याय, जितेश राय,धीरज राय,बड़क राय,ओमप्रकाश राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?