जनपद में 5 लाख कांग्रेस के नये सदस्य बनायें जाने का लक्ष्य.. अहमद शमशाद

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 09, 2021
193


By : विवेक सिंह

सेवराई :  (गाजीपुर ) स्थानीय तहसील क्षेत्र के खजूरी एंव अमौरा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एव जमानिया विधानसभा के युवा नेता अहमद शमशाद की उपस्थिति में कांग्रेस के 360 नये सदस्य बनाये गये। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में चलाए जा रहे बृहद सदस्यता अभियान में तेजी से कांग्रेस के नये सदस्य बनाये जा रहे हैं। अहमद शमशाद ने कहाकि गाजीपुर जनपद में कांग्रेस के 5 लाख नये सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। निर्धारित लक्ष्य को पार करने के लिये कांग्रेस के कार्यकर्ता जनपद के न्याय पंचायतों के सभी ग्राम सभाओं में लगातार नये सदस्य बना रहे हैं और कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र वितरित करने का काम कर रहे हैं। जिसकी मानीटरिंग प्रदेश एवं जनपद के कांग्रेस पदाधिकारी लगातार कर रहे हैं। 32 वर्षों के गैर कांग्रेसी सरकारों के कुशासन से हताश निराश जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। सदस्यता अभियान के माध्यम से लोग तेजी से कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।  इस मौके पर जावेद अहमद खान, आरिफ़ अंसारी, जलील अहमद, यूसुफ खान कराटा, ग्राम प्रधान संजय असगर आदि उपस्थित रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?