14 गोवंश के साथ 3 तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 04, 2021
430

गाजीपुर : जमानिया थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत 3 पशु तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 14 गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्रीय अधिकारी जमानिया प्रभारी निरीक्षक के कुशल निर्देशन में उप निरीक्षक रविंद्र नाथ राय पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर जमानिया कस्बा के दुर्गा चौक मोड़ के पास से गोवंश के बिक्री वध करने के प्रयोजन से पैदल ही बिहार ले जाते समय पुलिस बल द्वारा करीब  4:30 बजे भोर में तीन अभियुक्त को 14राशि गोवंश के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने  पुलिस पूछताछ में अपना नाम अलीम अंसारी,  पुत्र इद्रीस अली निवासी  माधोपुर ,दीपू कुमार पुत्र सुरेन्द्र राम निवासी अहिरौला और अवनीश कुमार पुत्र ओमप्रकाश राम निवासी अहिरौला थाना धानापुर जनपद चन्दौली बताया। मु0अ0 सं0 372/2021धारा 3/5A/8/5B गोवध निवारण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?