
गाजीपुर : अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियाँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 152/2026 से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार 28 मई 2026 को उपनिरीक्षक अजय भारती, चौकी प्रभारी अभयपुर, अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए थाना जमानियाँ में पंजीकृत मुकदमा संख्या 152/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 110, 109(1) एवं 3(5) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में

रामआशीष राम पुत्र रामबदन, निवासी ग्राम दाउदपुर, थाना जमानियाँ, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 50 वर्ष।
मिथलेश पुत्र रामआशीष राम, निवासी ग्राम दाउदपुर, थाना जमानियाँ, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 19 वर्ष।
पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक अजय भारती, चौकी प्रभारी अभयपुर मय पुलिस टीम, थाना जमानियाँ, जनपद गाजीपुर।

