
बैरकों की तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी, किशोरों से बातचीत कर सुविधाओं और समस्याओं की ली जानकारी
गाजीपुर। राजकीय संप्रेषण गृह किशोर (बाल सुधार गृह) में शुक्रवार को जिला जज और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और किशोरों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों की सघन तलाशी ली और वहां रह रहे किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, खानपान और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था परखने के साथ ही परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी देखी गई।
जिला जज और एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही किशोरों के स्वास्थ्य, खानपान और देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

