
हरियाणा का रहने वाला है आरोपी, करंडा थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में चल रहा था वांछित
गाजीपुर : करंडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को शुक्रवार को कचहरी स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के लाइनपार थाना क्षेत्र स्थित वत्स कॉलोनी निवासी शन्नी शर्मा उर्फ शनी (27) के रूप में हुई है। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष करंडा ने पुलिस टीम के साथ कचहरी मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। वह करंडा थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे (मु0अ0सं0 28/2025) में वांछित था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
आरोपी के खिलाफ करंडा थाने में वर्ष 2024 में बीएनएस, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।


