Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नवरात्र-दशहरा पर जौनपुर पुलिस सतर्क, देवी पंडालों का एसएसपी ने कराया सुरक्षा निरीक्षण

October 18, 2026

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद में बाल विवाह के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान आयोजित

October 18, 2026

मिशन शक्ति-6.0: नुक्कड़ नाटक और लघु फिल्म से बाल विवाह के खिलाफ जगाई अलख

October 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • नवरात्र-दशहरा पर जौनपुर पुलिस सतर्क, देवी पंडालों का एसएसपी ने कराया सुरक्षा निरीक्षण
  • मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद में बाल विवाह के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान आयोजित
  • मिशन शक्ति-6.0: नुक्कड़ नाटक और लघु फिल्म से बाल विवाह के खिलाफ जगाई अलख
  • कुएं में गिरी महिला मचा हड़कंप
  • चोरी की योजना बनाते चार बाल अपचारी पकड़े, उपकरण बरामद
  • सेवराई में तीन स्थानों पर स्थापित हुए भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, सप्तमी पर खुले माता के पट
  • जंगीपुर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित
  • सर सैयद अहमद खां ने शिक्षा से जगाई समाज में जागरूकता, देश को दी नई दिशा
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»अपराध»विनीत राय हत्याकांड: फरार आरोपियों के घर ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी, नोटिस चस्पा
अपराध khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

विनीत राय हत्याकांड: फरार आरोपियों के घर ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी, नोटिस चस्पा

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiOctober 17, 20261 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

 

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश

गाजीपुर :  बिंदु होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के निवास पर ढोल-नगाड़े के साथ सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 365/2026 में विनीत राय की हत्या के मामले में शंकर पांडेय और आलोक दुबे वांछित हैं। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर की अदालत ने दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने के साथ ही धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई का आदेश दिया था।

इसी क्रम में 17 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के निवास पर पहुंचकर मुनादी कराई और उद्घोषणा संबंधी नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

ये आरोपी हैं वांछित

पुलिस के मुताबिक, शंकर पांडेय पुत्र राजेश्वर पांडेय निवासी गौसाबाद, फतेहपुर सिकंदर और आलोक दुबे पुत्र लक्ष्मण दुबे निवासी कालीधाम कॉलोनी, फतेहपुर सिकंदर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

कुएं में गिरी महिला मचा हड़कंप

October 18, 2026

चोरी की योजना बनाते चार बाल अपचारी पकड़े, उपकरण बरामद

October 18, 2026

जंगीपुर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

October 18, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026342

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026324

पुणे में सड़क हादसे में मिर्चा के 18 वर्षीय अब्बास की मौत

September 4, 2026301

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026250
Don't Miss
जौनपुर

नवरात्र-दशहरा पर जौनपुर पुलिस सतर्क, देवी पंडालों का एसएसपी ने कराया सुरक्षा निरीक्षण

By khabre aaj bhiOctober 18, 20261

जौनपुर : नवरात्र एवं आगामी दशहरा पर्व के मद्देनजर जौनपुर पुलिस सतर्क एसएसपी डॉ. यशवीर…

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद में बाल विवाह के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान आयोजित

October 18, 2026

मिशन शक्ति-6.0: नुक्कड़ नाटक और लघु फिल्म से बाल विवाह के खिलाफ जगाई अलख

October 18, 2026

कुएं में गिरी महिला मचा हड़कंप

October 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.