
जौनपुर : मिशन शक्ति–6.0 के अन्तर्गत जनपद में “नुक्कड़ नाटक” तथा “बढ़ते बच्चों” लघु फिल्म स्क्रीनिंग के माध्यम से स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और युवाओं को बाल विवाह एवं अन्य कुरीतियों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में आज दिनांक 18.10.2026 को जनपद के सभी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) थानों द्वारा डीपीओ (DPO), लोकल एनजीओ तथा अन्य संबंधित विभागों के सक्रिय सहयोग से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत जनपद के ऐसे ग्रामों को चिन्हित किया गया जहाँ बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की समस्या अधिक पाई जाती है। इन क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक तथा “बढ़ते बच्चों” लघु फिल्म की स्क्रीनिंग के माध्यम से स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और युवाओं को बाल विवाह एवं अन्य कुरीतियों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करना


