
रिजवान अंसारी गाज़ीपुर
जंगीपुर, गाजीपुर। जंगीपुर ग्राउंड में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं सपा नेता संतोष यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलकूद को युवाओं के शारीरिक विकास और अनुशासन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 7,100 रुपये एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5,100 रुपये एवं ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष मदन यादव, कमलेश यादव भानु, हरकेश यादव, जिला पंचायत नागेंद्र सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य लोग एवं आयोजक सहयोगी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।


