
गाजीपुर : मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (मतदान कार्मिक) उत्तर प्रदेश, राज्य विधान परिषद वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 जनपद गाजीपुर ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्त्रातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद गाजीपुर में निर्वाचन संबंधी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। उक्त निर्वाचन दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को सम्पन्न होना निर्धारित है।
निर्वाचन के अंतर्गत वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6,182 तथा वाराणसी खण्ड स्रातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 49,652 मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन कार्य को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने हेतु जनपद को 07 जोन एवं 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जनपद में कुल 36 मतदान केन्द्र तथा 70 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 14 अक्टूबर, 2026 को निर्वाचन कार्य में लगाए गए कुल 200 मतदान कार्मिकों, जिसमें 100 पीठासीन अधिकारी एवं 100 मतदान अधिकारी सम्मिलित हैं, का प्रशिक्षण क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, गाजीपुर के सभागार में सम्पन्न कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, मतदान केन्द्र पर कार्मिकों के दायित्वों तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान 08 पीठासीन अधिकारी एवं 07 मतदान अधिकारी सहित कुल 15 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी (1) श्री रविन्दर चौहान, अवर अभियन्ता, देवकली पम्प नहर खण्ड द्वितीय, गाजीपुर, (2) डा. संजय सिंह, पशु चिकित्साधिकारी, पशुपालन विभाग, गाजीपुर, (3) श्री वीरेन्द्र कुमार गौतम, सहा. अभि., लघु डाल नहर, गाजीपुर, (4) श्री विवेक कुमार, पशुचिकित्साधिकारी,, पशुपालन विभाग, गाजीपुर (5) श्री विनय कुमार सिंह, सहा. अभि., ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, गाजीपुर, (6) श्री रवीन्द्र सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग, गाजीपुर, (7) श्री धन्जय चौहान, सहायक अभि., देवकली पम्प नहर, द्वितीय, गाजीपुर, (8) श्री आशीर्वाद कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन विभाग, गाजीपुर एवं अनुपस्थित मतदान अधिकारी प्रथम (1) श्री रूद्र प्रकाश सिंह यादव, प्रधान सहायक लो.नि.वि.प्रा.ख., गाजीपुर, (2) श्री मो. शमीम अहमद खांन, प्रधान सहायक, लो.नि.वि.नि.ख.द्वितीय, गाजीपुर, (3) श्री अनिल कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ सहायक, उ.प्र. नव एवं नवीनीकरण उर्जा विकास एजेन्सी, गाजीपुर, (4) श्री संदीप शर्मा, वरिष्ठ सहायक, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, गाजीपुर, (5) श्री जितेन्द्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी, राज्य कर कार्यालय, गाजीपुर, (6) श्री दिनेश कुमार पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी, उ.प्र.जल निगम (ग्रामीण), गाजीपुर, (7) श्री संतोष कुमार पाण्डेय, प्रधान सहायक, ट्यूवेल सर्कल, गाजीपुर। जिलाधिकारी महोदय, गाजीपुर द्वारा उक्त कार्मिक के जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिये गये कि वे तत्काल अनुपस्थिति कार्मिको के वेतन रोक दें तथा उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करना सुनिश्चित करायें। मतदान कार्मिको का द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 17.10.2026 को तथा माइक्रो आब्जर्बर को प्रशिक्षण दिनांक 16.10.2026 को आयोजित किया गया है।


