Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जंगीपुर पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 34,867 रुपये

October 10, 2026

फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

October 10, 2026

पुनर्वास प्रभावितों के हक की रक्षा और पालघर के विकास का सरकार का संकल्प

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • जंगीपुर पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 34,867 रुपये
  • फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
  • पुनर्वास प्रभावितों के हक की रक्षा और पालघर के विकास का सरकार का संकल्प
  • हरिशंकरी रामलीला में राम विवाह, राजतिलक की तैयारी और मंथरा-कैकेयी संवाद का हुआ मंचन
  • एमएलसी निर्वाचन-2026 हेतु माइक्रो ऑब्जर्वर एवं मतदान कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न
  • एसपी ने पुलिस कार्यालय की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण
  • शताब्दियों का साक्षी, विरासत का संवाहक: अल दीनदार शम्सी म्यूजियम और डॉ. कुँअर नसीम रज़ा सिकरवार की ऐतिहासिक साधना
  • गैंगस्टर एक्ट में वांछित अंजनी सिंह गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»गाजीपुर»हरिशंकरी रामलीला में राम विवाह, राजतिलक की तैयारी और मंथरा-कैकेयी संवाद का हुआ मंचन
गाजीपुर khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

हरिशंकरी रामलीला में राम विवाह, राजतिलक की तैयारी और मंथरा-कैकेयी संवाद का हुआ मंचन

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiOctober 10, 202610 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रिजवान अंसारी, गाज़ीपुर 

गाजीपुर। अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरा पर रामलीला के क्रम में श्रीराम विवाह, राजतिलक की तैयारी, मंथरा-कैकेयी संवाद और कोप भवन की लीला का मंचन किया गया। पं. राजा भैया आदर्श श्रीरामलीला मंडल के कलाकारों ने प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों को रामकथा के भावनात्मक मोड़ से परिचित कराया। लीला मंचन से पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने विधिवत पूजा पाठ और आरती किया।

लीला के प्रसंग में महाराज जनक ने कुलगुरु सदानंद जी और महामुनि विश्वामित्र की आज्ञा लेकर दूतों के माध्यम से अयोध्या नरेश महाराज दशरथ के पास श्रीराम विवाह का निमंत्रण भेजा। निमंत्रण स्वीकार कर महाराज दशरथ बारात लेकर जनकपुर पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ। विवाह के बाद महाराज दशरथ, महाराज जनक से विदाई लेकर बारात सहित अयोध्या लौट आए।

समय बीतने के साथ महाराज दशरथ वृद्धावस्था की ओर बढ़ने लगे। उनके मन में विचार आया कि अब अयोध्या का राजपाट ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम को सौंपकर शेष जीवन भगवान के भजन में बिताना चाहिए। उन्होंने अपने विचार महर्षि वशिष्ठ के समक्ष रखे। गुरु वशिष्ठ ने उनके निर्णय को उचित बताते हुए सहमति दी। इसके बाद श्रीराम के राजतिलक की तैयारियां शुरू हो गईं। पूरी अयोध्या नगरी को ध्वज-पताकाओं से सजाया जाने लगा और नगर में उत्सव का माहौल बन गया।

इसी बीच नगर भ्रमण करती हुई दासी मंथरा ने अयोध्या की भव्य सजावट देखी। जब उसे पता चला कि महाराज दशरथ श्रीराम का राजतिलक करने जा रहे हैं, तो वह दौड़ी-दौड़ी महारानी कैकेयी के पास पहुंची। मंथरा ने कैकेयी को बताया कि महाराज दशरथ श्रीराम को राजगद्दी सौंपने की तैयारी कर रहे हैं और भरत व शत्रुघ्न को ननिहाल भेज दिया गया है।

मंथरा ने कैकेयी को समझाया कि वह अपने राजसी वस्त्र और स्वर्ण आभूषण त्यागकर साधारण कपड़े पहनें और कोप भवन में जाकर लेट जाएं। मंथरा के बहकावे में आकर महारानी कैकेयी ने वैसा ही किया और कोप भवन पहुंच गईं। इस प्रसंग के साथ रामलीला की कथा एक ऐसे मोड़ पर पहुंची, जहां से आगे चलकर भगवान श्रीराम के वनवास की भूमिका तैयार होती है।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल जी पांडेय, कृष्ण मुरारी केडिया, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण, उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, सहप्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष बाबू रोहित अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, अजय पाठक, राजकुमार शर्मा, कृष्ण त्रिवेदी, बाल गोविंद त्रिवेदी और राम सिंह यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

जंगीपुर पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 34,867 रुपये

October 10, 2026

फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

October 10, 2026

एमएलसी निर्वाचन-2026 हेतु माइक्रो ऑब्जर्वर एवं मतदान कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न

October 10, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026342

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026322

पुणे में सड़क हादसे में मिर्चा के 18 वर्षीय अब्बास की मौत

September 4, 2026299

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026248
Don't Miss
गाजीपुर

जंगीपुर पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 34,867 रुपये

By khabre aaj bhiOctober 10, 20261

रिजवान अंसारी, गाज़ीपुर  साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित के खाते में…

फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

October 10, 2026

पुनर्वास प्रभावितों के हक की रक्षा और पालघर के विकास का सरकार का संकल्प

October 10, 2026

हरिशंकरी रामलीला में राम विवाह, राजतिलक की तैयारी और मंथरा-कैकेयी संवाद का हुआ मंचन

October 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.