
कुड़िला मोड़ हाईवे पर चेकिंग के दौरान भुड़कुड़ा पुलिस को मिली सफलता
गाजीपुर : भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को कुड़िला मोड़ हाईवे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चारों को पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज राजभर निवासी इब्राहिमपुर, रोहित राजभर निवासी अकबरपुर, सोनू उर्फ धर्मेंद्र राजभर निवासी सादात और अनुज राजभर निवासी डिहवा के रूप में हुई है। इनकी उम्र करीब 19 से 28 वर्ष के बीच है।
चारों आरोपी भुड़कुड़ा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 245/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5जी/6 में वांछित थे। पुलिस टीम का नेतृत्व निरीक्षक मदन लाल पटेल ने किया।


