Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री

October 8, 2026

जौनपुर प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ

October 8, 2026

ज्ञानेश कुमार ने किया जो अपराध, वो अक्षम्य है:- राकेश मौर्य

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री
  • जौनपुर प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ
  • ज्ञानेश कुमार ने किया जो अपराध, वो अक्षम्य है:- राकेश मौर्य
  • ‘सेवा ही संगठन’ के नारों से गूंजा जौनपुर, निकली सेवा ज्योति यात्रा
  • पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह के पहल से जेपीएल 2026 का हुआ भव्य शुभारम्भ
  • कलेक्ट्रेट सभागार में पराली प्रबंधन हेतु अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)की मालिकों के साथ बैठक सम्पन्न
  • इकाई प्रमुख ने किया गन्ना फसल का निरीक्षण
  • चकरोड की जमीन पर कब्जे का आरोप
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»खेल»पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह के पहल से जेपीएल 2026 का हुआ भव्य शुभारम्भ
खेल khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह के पहल से जेपीएल 2026 का हुआ भव्य शुभारम्भ

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiOctober 8, 20260 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जौनपुर :  जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह की पहल पर जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल)-2026 का बुधवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। जौनपुर नंबर-1 की पहल के तहत आयोजित इस लीग की पूरी व्यवस्था पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा अपने स्तर से की जा रही है। शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी सैमुअल पॉल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में विभिन्न टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में जर्सी लॉन्च और ट्रॉफी अनावरण किया गया।जेपीएल-2026 में विधानसभा स्तर पर गठित कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन का उद्देश्य जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है।
उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कभी समाज में यह कहावत प्रचलित थी कि ‘‘खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब’’, लेकिन अब ‘‘खेलोगे तो खिलोगे’’ की सोच विकसित हुई है। खेल आज युवाओं की किस्मत बदलने के साथ ही सम्मानजनक करियर का माध्यम भी बन चुका है। उन्होंने कहा कि जेपीएल विश्वविद्यालय और खेल के बीच मजबूत जुड़ाव का माध्यम बनेगा।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल ने कहा कि जौनपुर को नंबर एक जिला बनाने के लिए अभिषेक सिंह द्वारा की गई पहल अत्यंत सराहनीय है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मंच से जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने की यह अच्छी शुरुआत है।मुख्य आयोजक पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने कहा कि जौनपुर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही अवसर और उचित मार्गदर्शन देने की है। इसी उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर 10 टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय के इनडोर स्टेडियम को आयोजन के लिए उपलब्ध कराने पर कुलपति प्रो. आरके सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, वित्त अधिकारी आत्म प्रकाशधर द्विवेदी, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. राहुल राय, वैभव सिंह, सुरेंद्र, रजनीश सिंह, राधेश्याम सिंह समेत शिक्षकगण व अधिकारी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

जौनपुर प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ

October 8, 2026

ज्ञानेश कुमार ने किया जो अपराध, वो अक्षम्य है:- राकेश मौर्य

October 8, 2026

‘सेवा ही संगठन’ के नारों से गूंजा जौनपुर, निकली सेवा ज्योति यात्रा

October 8, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026342

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026322

पुणे में सड़क हादसे में मिर्चा के 18 वर्षीय अब्बास की मौत

September 4, 2026299

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026247
Don't Miss
Uncategorized

नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री

By khabre aaj bhiOctober 8, 20261

मुंबई : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 75 साल…

जौनपुर प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ

October 8, 2026

ज्ञानेश कुमार ने किया जो अपराध, वो अक्षम्य है:- राकेश मौर्य

October 8, 2026

‘सेवा ही संगठन’ के नारों से गूंजा जौनपुर, निकली सेवा ज्योति यात्रा

October 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.