
बनारस से आएगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, जांच के साथ मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा
गाजीपुर : आंखों से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। अलमपट्टी स्थित अपना हेल्थ केयर क्लिनिक, गंगा विहार कॉलोनी में 10 अक्टूबर को निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर लगाया जाएगा। शिविर में बनारस से नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पहुंचकर मरीजों की जांच और उपचार करेगी।
शिविर में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक आंखों की जांच पूरी तरह निःशुल्क होगी। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन, दूरबीन विधि से ऑपरेशन और आंखों में लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा चिकित्सकों की सलाह पर लेजर से आंखों के उपचार की सुविधा भी मिलेगी। आयोजकों के मुताबिक शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।


