Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

समाजवादी पार्टी मजदूर सभा ने मजदूरों के हितों के लिए रखा रोडमैप, भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर साधा निशाना

November 4, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

November 4, 2026

उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • समाजवादी पार्टी मजदूर सभा ने मजदूरों के हितों के लिए रखा रोडमैप, भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर साधा निशाना
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
  • उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी
  • बिहार के दो युवक 42 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार
  • बिहार का युवक 16 लीटर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार
  • दिलदारनगर के सेन्दुरा और मिर्चा गांव से सात लोग गिरफ्तार
  • जनगणना-2027 की तैयारियों एवं स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • सैदपुर रोजगार मेले में 523 युवाओं को मिला नौकरी का ऑफर लेटर
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»नवी मुंबई»यादवनगर में 200 से 250 परिवारों को बेघर करने की कोशिश का आरोप; पत्रे का कंपाउंड लगाने को लेकर विवाद
नवी मुंबई khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

यादवनगर में 200 से 250 परिवारों को बेघर करने की कोशिश का आरोप; पत्रे का कंपाउंड लगाने को लेकर विवाद

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiAugust 30, 202683 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नवी मुंबई : ऐरोली जी विभाग कार्यालय के अंतर्गत आने वाले दिघा एमआईडीसी के यादवनगर में करीब 200 से 250 परिवार पिछले 20 से 25 वर्षों से रह रहे हैं। आरोप है कि इन परिवारों को बेघर करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, दिघा के गवते परिवार और एक विकासक द्वारा उक्त जमीन पर अपना अधिकार जताया जा रहा है।

बताया गया कि 25 अगस्त को अचानक एक विकासक की ओर से यादवनगर के रास्ते पर पत्रे का कंपाउंड लगाने का काम शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर उन्हें धमकाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेवक ब्रिजेशकुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और पत्रे लगाने का काम रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह जमीन एमआईडीसी के स्वामित्व वाली है और यहां पिछले दो से ढाई दशकों से परिवार रह रहे हैं। नवी मुंबई महानगरपालिका की ओर से इन निवासियों को पानी, सड़क, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इसके बावजूद अचानक कुछ लोगों द्वारा जमीन पर अपना अधिकार जताने और रहिवासियों को घर खाली करने के लिए धमकाने का आरोप लगाया गया है।

रहिवासियों के अनुसार, कुछ लोगों के माध्यम से उन्हें घर खाली करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही, घर खाली करने पर प्रत्येक परिवार को 3 लाख रुपये देने का लालच दिए जाने का भी आरोप है।

इस मामले में समाजसेवक ब्रिजेशकुमार मिश्रा ने नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त, एमआईडीसी के कार्यकारी अभियंता तथा ऐरोली जी विभाग के विभाग अधिकारी एवं सहायक आयुक्त को लिखित शिकायत देकर यादवनगर में लगाए जा रहे पत्रे के कंपाउंड को हटाने और नागरिकों को राहत देने की मांग की है।

शिकायत मिलने के बाद ऐरोली जी विभाग के विभाग अधिकारी एवं सहायक आयुक्त विशाल शितोळे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शाम करीब साढ़े पांच बजे अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों को यादवनगर भेजकर मौके की जांच कराई।

विशाल शितोळे, विभाग अधिकारी तथा सहायक आयुक्त, ऐरोली जी विभाग कार्यालय ने कहा, “यादवनगर में पत्रे का कंपाउंड लगाए जाने का काम शुरू होने की जानकारी मिश्रा ने फोन पर दी थी। मैं मुख्यालय में बैठक में था, इसलिए जी विभाग कार्यालय की अतिक्रमण टीम को मौके पर भेजा गया है। दो दिन सरकारी अवकाश होने के कारण तत्काल कार्रवाई नहीं की जा सकती। सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार संबंधित स्थान पर कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं, मनोज पाटील, अभियंता, एमआईडीसी महापे कार्यालय ने कहा, “सदर जमीन एमआईडीसी की है। यदि कोई व्यक्ति वहां पत्रे लगाकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को हमारे अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे।”

अब सभी की नजर सोमवार को होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई पर है। साथ ही, यादवनगर के रहिवासियों को बेघर किए जाने की कथित कोशिश पर प्रशासन क्या कदम उठाता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

November 4, 2026

जनगणना-2027 की तैयारियों एवं स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

November 4, 2026

यातायात माह का शुभारंभ

November 2, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026343

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026324

पुणे में सड़क हादसे में मिर्चा के 18 वर्षीय अब्बास की मौत

September 4, 2026301

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026250
Don't Miss
जौनपुर

समाजवादी पार्टी मजदूर सभा ने मजदूरों के हितों के लिए रखा रोडमैप, भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर साधा निशाना

By khabre aaj bhiNovember 4, 20260

जौनपुर :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के…

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

November 4, 2026

उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

November 4, 2026

बिहार के दो युवक 42 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

November 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.