पूर्व पर्यटन मंत्री ने केक काटकर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

By: Izhar
Nov 22, 2021
240



By : विवेक सिंह

सेवराई : पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से आधी आबादी के साथ केक काटकर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह के द्वारा सेवराई के रामपुर कनवा स्थित महाविद्यालय के सभा कक्ष में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके हुई। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सब के लिए गौरव और सम्मान का दिन है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने बच्चियों के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उनके खाते में सीधे आर्थिक सहायता मुहैया कराई। 16 लाख होनहारो को लैपटॉप बांटा गया। रक्षा मंत्री रहते हुए इन्होंने शहीद सैनिकों को आर्थिक सहायता और पेंशन की व्यवस्था करें। नेता जी हमारे आदर्श रहे हैं सैफई जैसे गांव को उन्होंने शहर बनाया। उसी सपने के तहत सेवराई को तहसील बनाया। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 5 साल में यह सरकार झूठ बोलने और घंटी बजाने के सिवा कुछ नहीं किया। यह दूसरे के कामों का ही फीता काटकर उसका श्रेय लेते हैं। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्म दिवस मनाया। इस बीच उन्होंने दलित मूसहर बस्ती में जाकर लोगों के बीच मिठाई और अंगवस्त्र वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया।    इस मौके पर अरविंद दुबे, अनिल यादव, जम्मालुद्दीन खान, उर्मिलेश पांडेय, दिनेश लाल, नौशाद, सरफुद्दीन, तौकीर, सुरेश कुशवाहा, गुड्डू यादव, हेसामुद्दीन, सन्तोष कुमार, रिशु यादव, कक्कू खान, प्रमोद, उमेश, संजय यादव, अनिल यादव, जावेद खान, बेलाल खान, शकील, उत्तम, अजय यादव, मोहित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?