1 लाख कर्मचारी लखनऊ पहुंचने का एलान सरकार मांग पूरी करें या गद्दी छोड़े

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 16, 2021
189

पुरानी पेंशन बहाली एवं पदोन्नति के लिए पंचायती राज विभाग के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने इतिहासिक  मोटर साइकिल निकाली रैली

 

By : खान अहमद जावेद

 गाजीपुर : आज  उ०प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा गाजीपुर के बैनर तले प्रान्तीय संघ के आहवाहन पर विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक मोटर साईकिल का इतिहासिक रैली जिलाध्यक्ष रोशन लाल के नेतृत्व में निकाली गयी एवं जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ५ सूत्रीय मांगों के निराकण हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान मोटर साईकिल रैली में मुख्य प्रतिभागी रहे सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कान्ति सिंह ने कहा कि कि हम लोगों की ५ सूत्रीय मांगे जायज है जिसे अगर पूरा नहीं किया गया तो भांग के निराकरण हेतु दिनांक २३ नवम्बर २०२१ को लखनऊ में प्रदेश के १ लाख सफाई कर्मचारियों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

   जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने भी सभी मांगों को जायज बताते हुए कहा कि एन०पी०एस० देश व प्रदेश के कर्मचारियों के साथ एक छलावा है क्योंकि एन०पी०एस० कर्मचारियों का जो पैसा कट रहा है उसकी कोई गारण्टी नही है न ही डी०ए० देने का कोई प्राविधान है। 

    पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश चिन्द (गुडर) मे सभी सफाई कर्मचारी साथियों से २३ नवम्बर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ में आयोजित पुरानी पेंशन एवं पदोन्नति अधिकार रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया। 

   जिला मंत्री ईश्वर यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाया जाना चाहिए। जिला संयोजक अजय कुशवाहा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर प्रदान किया जाना चाहिए। ब्लाक अध्यक्ष कासिमाबाद ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाना चाहिए क्योंकि सफाई कर्मचारियों से अलग-अलग और विभागों में कार्य लिया जा रहा है।

 

मोटर साईकिल रैली संरक्षक जितेन्द्र सिंह कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजेश यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जवाहिर बिन्द, शिवकुमार जयप्रकाश यादव, हंसराज कुशवाहा, शंकर वर्मा, कृष्ण मुरारी, रामसिंहासन राम, कामेश्वर रावत, रामनगीना सिंह यादव राजन यादव, राजनाथ राम, नरसिंह प्रसाद चन्द्रशेखर आजाद, सुग्रीव कुमार बागी, प्रेमचन्द चौधरी राजकुमार, अवधेश कुमार, पारस, महेश भारती, अखिलेश कुशवाहा, चन्द्रिका राम, अच्छेलाल, संजय दूबे, अश्वनी राय, पंकज यादव, विनोद कुमार, वशिष्ठ राम, अरविन्द यादव, गामा यादव, राजेश यादव, राकेश मौर्या, कमल राम सिन्दू, दीपक, पंचमी राम, रमेश गुप्ता, विनय कुमार रामप्रकाश गुप्ता, बब्बन राम के साथ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोषी राय, जानकी, सीमा, अंजू पूनम गोस्वामी, कुसुम चौबे सहित हजारों कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। अन्त में जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने सभी का आभार प्रकट किया।

मांग बिन्दु

१) पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभागीय नियमावली बनायी जाए। 

२).पंचायत राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए। 

३ ) पंचायत राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का पद नाम पंचायत सेवक किया जाए।

५) .प्रधान के नियन्त्रण से मुक्त किया जाए। 5 पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कियाजाएl


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?