मिशन शक्ति अभियान को प्रभावशाली बनाए जाने हेतु अधिकारियों संग चर्चा

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 11, 2021
315


By:नवनीत मिश्र

झांसी : सामाजिक संस्था नवप्रभात की महिला प्रकोष्ठ 'कृति' द्वारा राष्ट्र को मासूम बेटियों व नारी अस्मिता के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराधों से मुक्त करने के उद्देश्य से संचालित महिला हेल्पलाइन 'वेदना एक दर्द/जनसंदेश' समूह की महिला सदस्यों का एक  प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ संयोजिका एवं मुख्य अध्यक्ष रूपम अग्रवाल के नेतृत्व में झांसी के विकास मुख्य विकास अधिकारी शैलेश कुमार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह से मिलकर संपूर्ण भारतीय राष्ट्र को अपराध मुक्त राष्ट्र के रूप में रूपांतरित करने के दृढ़ संकल्प संबंधी सार्थक क्रिया-कलापों प्रयासों की रूपरेखा फाइल फोल्डर को अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया। 

 

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान को प्रभावशाली बनाए जाने के लिए संस्था की महिला सदस्यों द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेस 1, फेस 2 व फेस 3 में नियमित सहभागिता करते हुए समाज में नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन, नारी सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा जनजागृति कार्यशाला 'गुड टच बैड टच' की प्रगति की जानकारी भी दी गई।

  जिस पर अधिकारी द्वय द्वारा संस्था के सार्थक सामाजिक क्रियाकलापों की प्रशंसा करते हुए आगामी दिनों में मिल जुलकर मासूम बेटियों व नारी अस्मिता के साथ होने वाले अपराधों से मुक्त राष्ट्र का नव निर्माण करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक/महिला प्रभारी प्रियंका गुप्ता, रजनी वर्मा जी, सीमा सिंह, नीलम, रमन यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में अनुशासन निगरानी प्रभारी सौरभ अवस्थी ने गणमान्य अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?