योगी सरकार के साढे़ चार वर्ष पूरा होने पर जमानीया विधायक अवास पर प्रेसवार्ता ७५० करोड़ रुपये की लागत से पावर प्‍लांट लगाने तैयारी

By: Izhar
Sep 23, 2021
312


गहमर : भाजपा की योगी सरकार के साढे़ चार वर्ष पूरा होने पर जमानीया विधायक सुनीता सिंह ने आज अपने गहमर स्थित अवास पर  प्रेसवार्ता में ऐतिहासिक फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि जमानियां विधानसभा में ७५० करोड़ रुपये की लागत से पावर प्‍लांट लगाने की योगी सरकार ने कवायद शुरु कर दी है। उन्‍होने कहा कि साढ़े चार वर्ष पहले जिस तरह से प्रदेश में गुंडा राज था और यूपी में बदहाली थी। पूरे देश में यूपी की बदनामी होती थी। दिन दहाड़े बहन बेटियों की इज्जत लूट ली जाती थी। पूरे प्रदेश में भय का माहौल था। लेकिन योगी जी की सरकार बनने के बाद यह दाग अब योगी सरकार ने धुल दिया है। चारों तरफ विकास दिखाई दे रहा है। पूर्वांचल की बदहाली को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयास से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया गया। ऐसी सिक्सलेन की सड़क पहली बार पूर्वांचल के लोगों ने देखा। गाजीपुर से लखनऊ पहुंचने में महज चार घंटे लग रहे हैं।

इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण होने से अब पूर्वांचल का विकास तेज गति से होगा। साथ ही उद्योग धंधों की स्थापना होगी और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला स्तर पर विशेष काम किया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक कार्यों को लेकर मैं अपनी जमानियां विधानसभा की देव तुल्य जनता की तरफ से उनको दिल से बधाई देती हूं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए वूमन पावर लाइन १०९० हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हमारी सुरक्षा मोबाइल हाथ में,१०९० साथ में का नारा दिया गया है। यह नंबर महिलाओं की सुरक्षा में बड़ा हथियार साबित होगा। अगर किसी महिलाओं को सुरक्षा का खतरा है तो वह तुरंत १०९० पर सहायता मांग सकती हैं, तत्काल दस मिनट में यूपी पुलिस पहुंचेगी। इसके साथ ही महिला हेल्प डेस्क यूपी के सभी थानों में स्थापित किए गए हैं।

यहां पर महिला पुलिस कर्मी की तैनाती की गई है। पीड़ित महिला को अप्लीकेशन लिखने से लेकर उनकी सहायता तक के इंतजाम हमारी सरकार ने किया है। १०९८ चाइल्ड लाइन,१०७६  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ११२ आपात व्यवस्था,१८३  नंबर मिशन शक्ति महिला संबंधी प्रत्येक जिलों में वाहन चलता है। इसमें महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है। अब हर निवेशक यूपी में निवेश के लिए अनुरोध कर रहा है। पहले कानून व्यवस्था खराब होने के कारण निवेशक यूपी आना नहीं चाहते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री जी के पास हजारो आवेदन पड़े हुए हैं। कोरोना काल में मुख्यमंत्री जी ने लाखों जिंदगियों को बचाया। आज पूरे भारत देश में कोविड के टीकाकरण में यूपी नंबर है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने कई बार योगी जी का तारीफ कर चुके हैं। कोविड काल में प्रत्येक गरीबों को दीपावली तक राशन का वितरण करके ऐतिहासिक कार्य हुआ है। इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा। हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को गरीबों की चिंता है। केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से करोड़ों किसानों के खाते में धनराशि भेजकर किसानों का सम्मान किया है। केंद्र की योगी एवं केंद्र की मोदी जी की सरकार ने सबका साथ सबका विकास पर काम करके विरोधियों को सोचने पर विवश कर दिया है। उन्होंने मिडिया से बात करते हुए।विधानसभा के साढ़े चार वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए अपार खुशी महसूस हो रही है।

आप सभी के आर्शीवाद से जमानियां विधानसभा की सभी जर्जर सड़कें बनकर तैयार हैं। सात सौ करोड़ से अधिक की धनराशि का विकास हुआ है। यह अपने आप में एक कीर्तिमान है। पहले लोग जमानियां विधानसभा में नहीं आना चाहते थे। कुछ लोगों ने जमानियां विधानसभा को तीस वर्षों से तक लूटा। यहां की जनता को आपसी झगड़ों में लोग उलझाते रहे। मगर जब जमानियां की देव तुल्य जनता की तरफ से आर्शीवाद मिला तो मैं विधायक बनीं। सबसे पहले मैंने शपथ लेने के बाद जर्जर सड़कों का निर्माण कराया। आज नब्बे की स्पीड से गाड़ियां दौड़ रही है। चक्काबांध पंप जर्जर था। उसे २५ करोड़ की धनराशि खर्च करके नवीनीकरण करा दिया। यही नहीं स्वतंत्र फीडर की स्थापना कर दी गई। सिंचाई के क्षेत्र में बड़ा काम हुआ। विधानसभा क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालय चमक गए। कोरोना काल को देखते हुए हमने जमानियां के बरूईन और भदौरा में आक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई। जमानियां में रोडवेज डिपो का निर्माण कराया। गहमर में महाविद्यालय का निर्माण शुरू कराया।

गहमर में पीपा पुल का प्रस्ताव पास हो गया है। अभी भी करीब दो सौ करोड़ की सड़कें स्वीकृत होने की स्थिति में है। जमानियां विधानसभा की बेरोजगारी दूर करने के लिए साढ़े सात सौ करोड़ की लागत से पावर प्लांट की स्थापना की जाएगी। इसके लिए कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री जी घोषणा करेंगे। इस प्लांट के लगने से दस हजार से अधिक गरीबों को जहां रोजगार मिलेगा। वहीं यहां का विकास तेजी से होगा। मैं जमानियां विधानसभा की जनता को भरोसा दिलाती हूं कि जमानियां के विकास के लिए मैंने दिन और रात का चैन भी भूल गई हूं। पूरे विधानसभा की देव तुल्य जनता इस बात से वाकिफ है कि पहले की जमानियां और अब की जमानियां में कितना फर्क है। भाजपा सरकार का सपना है कि सबका साथ सबका विकास के साथ भारत विश्व में एक बार फिर विश्वगुरू बनकर मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व इतिहास रचेगा।इस मौके पर अवधेश सिंह मंडल अध्यक्ष,निरिपेन्द्र उपाध्याय,अनिल गुप्ता,दीपक सिंह, अभिषेक पांडे,शेरू सिंह,अनुराग सिंह,प्रशांत सिंह,अशोक यादव,नंदन सिंह,अरुण जायसवाल अमित सिंह,श्रवण सिंह,अनुराग सिंह आदि लोग मौजूद रहे


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?