बाढ़ प्रभावित गांवों में राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने खाद्यान्न वितरित किया

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 13, 2021
304

By:नवनीत मिश्र 

संत कबीर नगर : जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीराम चौहान ने ३०० से अधिक ग्रामीणों को खाद्यान्न सामग्री एवं राशन का वितरण किया। क्षेत्र के तिघरा मौर, गायघाट, सियार कला, ढोलबजा सहित दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित है। जिसकी वजह से उन्हें रोजमर्रा की जरूरी सामानों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने राशन सामग्री का वितरित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर व्यक्ति को सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।  क्षेत्र के जितने भी लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।सभी का हर स्तर से सहयोग किया जायेगा। किसी भी गरीब परिवार को भोजन के लिए परेशान होने की आवश्यकता नही है। सरकार हर गरीब परिवार का सहयोग कर रही है। 

इस दौरान तहसीलदार धनघटा रत्नेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता अमर राय, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र पाण्डेय, संजय बहादुर सिंह, पी.एन.सिंह, चंद्रप्रकाश पाण्डेय, जगदम्बा राय, राहुल सिंह, व्यास मुनी समेत अनेक लोग उपस्थिति थे


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?