उत्साहित सपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने किया राजकुमार का जोरदार स्वागत

By: Md Shaukat
Aug 27, 2021
415


गाजीपुर: समाजसेवी से समाजवादी नेता बने पूर्वांचल युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांडेय के समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा उनका द्वारा भव्य स्वागत किया गया।श्री पांडेय शुक्रवार को दिन में बाबतपुर हवाई अड्डा पर उतरे है। एयरपोर्ट के बाहर मौजूद समर्थकों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद, राजकुमार जिंदाबाद का नारा लगाते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।

 इसके बाद श्री पांडेय करीब डेढ़ सौ वाहनों के काफिला के साथ गाजीपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में सिधौना बजार,औड़िहार,सैदपुर,पियरी, देवकली,नंदगज,बनगांवा मोड़ चिरईगावं,रजवारी,पहाड़पुर सहित लगभग पंद्रह जगहों पर समर्थकों ने काफिला को रुकवाकर श्री पांडेय के समर्थन में नारा लगाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।दिन में करीब साढ़े तीन बजे काफिला जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर पहुंचा। यहां पर कार्यकर्ताओं-नेताओं ने राजकुमार पांडेय को हाथोंहाथ लेते हुए पार्टी में शामिल होने पर गले मिलकर बधाई देने के साथ ही माल्यार्पण कर स्वागत किया।


इस मौके पर स्वागत करते हुए जंगीपुर विधायक डॉ॰वीरेंद्र यादव ने कहा कि राजकुमार पांडेय के पार्टी में शामिल होने से पार्टी और भी मजबूत हो गई है। २०२२ में सपा की सरकार बनना तय है। अपने स्वागत से अभिभूत राजकुमार पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए नवजवानों की टीम के साथ जनपद के हर विधानसभा में जाऊंगा और पार्टी की जीत सुनिश्चित कराऊंगा। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने मुझपर जो भरोसा जताया है, उसे मैं पार्टी को मजबूती प्रदान कर सूद सहित लौटाने का काम करुंगा।

स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,चंद्रिका यादव,दिनेश यादव,विभा पाल,तहसीन अहमद,गुलाब राय,प्रिंस दुबे,राजू उपाध्याय,आशु दुबे, वेदप्रकाश तिवारी, शशिकांत दुबे पूर्व प्रधान, नित्यानंद पाण्डेय प्रधान, प्रिन्स दुबे, पाठक बाबू,शिव प्रसाद यादव प्रधान नारीपंचदेवरा, प्रीतम दुबे, निलेश दुबे ,आलोक यादव, बब्लू खान, सेराज खान,रजनीश मिश्रा,आशीष श्रीवास्तव,कंचन तिवारी,सत्यम पाण्डेय,अनिल मौर्य,पी पी तिवारी,फौजदार यादव,दारा यादव,संजय यादव,बुलबुल यादव,चुलबुल दुबे एवं बी पाण्डेय सहित सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता शामिल है।


Md Shaukat

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?