महिला से धोखाधड़ी करने वाले एक युवक को विष्णुनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: rajaram
Jul 26, 2021
210

कल्याण : महिला को अपनी बातों में फंसाकर धोखाधड़ी करने वाले एक युवक को विष्णुनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार डोंबिवली की विष्णुनगर पुलिस ने २९ वर्षीय एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर उनके गले से सोने का चेन, मंगलसूत्र लेकर रफूचक्कर हो जाया करता था। ऐसी ही शिकायत २२ जुलाई को एक २९ वर्षीय महिला ने विष्णुनगर पुलिस थाने में दर्ज कराई थी।

महिला की शिकायत पर विष्णुनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय साबले ने सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश वडणे के मार्गदर्शन में एक टीम गठित किया। टीम ने परिसर में लगे सीसीटीवी के माध्यम से डोंबिवली के गोलवली गांव से जालसाज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है। साबले ने बताया कि गहनता से पूछताछ किया जा रहा है ताकि इसके और साथियों की पहचान हो सके।


rajaram

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?