समाजवादी पार्टी का धारना प्रदर्शन के तहत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम रमेशचंद्र मौर्या सेवराई को सौंपाव ज्ञापन

By: Md Shaukat
Jul 15, 2021
308


सेवराई :  समाजवादी पार्टी के द्वारा प्रदेश वापी धरना प्रदर्शन के तहत गुरुवार को पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम रमेशचंद्र मौर्या सेवराई को सौंपा। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व के आह्वान पर पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्‍व में जमानिया विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं ने सेवराई तहसील मुख्‍यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। योगी सरकार के खिलाफ नारे लगाये। विरोध प्रदर्शन में बड़ी तादात में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में जिस तरह से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर भ्रष्‍टाचार, एवं लोकतंत्र की हत्‍या की गयी ।उसके खिलाफ अब समाजवादी सड़क पर उतर गये हैं। जिसका जवाब जनता २०२२ में देगी। उन्‍होने कहा कि महंगाई अपने चरम पर है। ५४ रुपये प्रति लीटर पेट्रोल देने का वादा कर आज १०० रुपये लीटर भाजपा सरकार बेच रही है। डीजल का लगातार दाम आसमान पर पहुंच गया है जिससे खेती महंगी हो गयी है किसानों का कमर टूट गई है। सरसों का तेल २०० प्रति लीटर से पार चला गया है। आज डोंगल के नाम पर ग्राम प्रधानों से ३ हजाए से ४ हाज़ार  की वसूली की जा रही है। हर तरफ प्रशासन की तरफ से शोषण किया जा रहा है।

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने जमकर निशाना साधा। सरकार के विरुद्ध अपना रोष प्रकट किया। कहा कि भाजपा सरकार ५ किलो राशन देकर देश की जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही है। २०२२ में जनता इन्हें जड़ से उखाड़ फेकेंगी। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव एवं संचालन मन्नू सिंह ने किया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि औरेंगजेब खान, संतोष कुशवाहा प्रमुख, मजहर खान, कलाम खान प्रधान, भरत यादव, विजय यादव, जमा खान नेता,मेराज खान, तौकीर खान, भोलू खान प्रधान, सरफराज खान,श्रीराम यादव ,मनीष पांडे जिला पंचायत सदस्य, अशोक सिंह अध्य्क्ष,विकास सिंह, रजनीश यादव, असलम  उर्फ चुन्नू खान,ग्राम प्रधान आजाद खान, नरेंद् सिह प्रधान, परवीन जायसवाल,सरवन गुप्ता,जमालुद्दीन खान, सरफुदिन खान,झिलु यादव,हेराम सिंह,शकील खान, रजनीकांत यादव , विजय पॉल प्रधान ,हेसामुद्दीन खान,आदि मौजूद रहे।


Md Shaukat

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?