अधिकारी के ना होने से जरूरी कागजातों के लिए के लोगो को अधिकारियों द्वारा आश्वासन की घुटी पिलाई जा रही!

By: Khabre Aaj Bhi
Jun 09, 2018
328

सेवराई– ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबित हो जाने के कारण 9 गांव के सैकड़ो लोगो को विगत 2 माह से अपने जीवित प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर नकल इत्यादि जरूरी दस्तावेजों के साथ ग्राम विकास के सभी कार्यों के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। जरूरी दस्तावेज ना मिलने के कारण लोगों को अपने जरूरी कार्य भी अधर में पड रहे हैं। जन्म प्रमाण पत्र ना मिलने के कारण सिंगापुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए गए युवक का एडमिशन नहीं हो पाया। बताते चलें भदौरा ब्लाक अंतर्गत 9 प्रमुख गांव सेवराई, भदौरा, गोड्सरा, करहिया, उसिया, ताजपुर कुर्रा, चित्रकोनी, मनिया, सायर के ग्राम पंचायत अधिकारी राधेश्याम यादव कार्यभार देख रहे थे। बिगत दो माह पूर्व शौचालय निर्माण में अनियमितता और भारी गबन के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया तब से लेकर अब तक संबंधित गांव के चार्ज में कोई ग्राम पंचायत अधिकारी का कार्यभार नहीं मिलने के कारण अब तक इन गांव में कोई भी ग्राम पंचायत अधिकारी नियुक्त नहीं हो पाया है। जिससे लोगों को भारी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है लोगों को जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल आदि सहित गांव में होने वाले विकास कार्यों के कार्य ठप पडे हुए हैं। वहीं लोगों के जरूरी दस्तावेज ना मिलने के चलते उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। केस नम्बर 1- सेवराई गांव निवासी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अपने पुत्र देव प्रताप सिंह के जन्म प्रमाण पत्र के लिए विगत 1 माह से ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर काट रहा हूं लेकिन अधिकारी केवल आश्वासन की घुटी पिला रहे हैं। केस नम्बर 2- सेवराई गांव निवासी बबलू सिंह अपने पिता प्रेम नारायण सिंह की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए विगत 15 दिनों से ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं जिस वजह से उनका सारा काम अधर में लटका हुआ है। केस नम्बर 3- करहिया गांव निवासी अवधेश नारायण सिंह के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए उनके पुत्र बिगत एक माह से ब्लॉक मुख्यालय के दौड़ लगा रहे हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र ना बनने के चलते इनके पेंशन का कार्य लटका हुआ है जिसे परिवारीजन चिंतित व परेशान हैं। केस नंबर 4- भदौरा गांव निवासी विवेक कुमार सिंह पुत्र डॉ लालजी सिंह अपने सिंगापुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवेदन दिए थे जिसके दो माह बाद भी जन्म प्रमाण पत्र ना मिलने के कारण इनका एडमिशन आवेदन निरस्त हो गया जिस वजह से सिंगापुर में एडमिशन नहीं करा सके। लोगों ने बताया कि संबंधित अधिकारीओ का ध्यान ना देने के चलते लोगों को अपने निजी काम के लिए जरूरी दस्तावेजों नहीं मिल पा रही है। जिससे उनके कई कार्य अधर में लटके हुए हैं और लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इस बाबत खंड विकास अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि संबंधित सचिव से बात की गई है जिसके लिए उन्होंने शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय बुलाया गया है। जहां उनके चार्ज संबंधित अन्य ग्राम पंचायत, विकास अधिकारियों को सौंपा जाएगा। नहीं आने की दशा में उन पर कानूनी विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?