स्वतंत्रता सेनानी का पोता जावेद हुसैन का हृदय गति रूकने हुई मौत

By: Izhar
Apr 06, 2021
449

उसिया : स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम उसिया के भोजपुरी फ़िल्म पितामह स्वतंत्रता सेनानी स्व नज़ीर हुसैन साहब के पोता जावेद हुसैन उम्र ४६ कि हृदय गति रूकने से हुए मौत। आज सुबह १० बजे के करीब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने  लगी।उनकी तबीयत बिगड़ते  देखते हि घर वालों ने  मुंबई के  मलाड  अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही ह्र्दय गती रुक जाने से देहांत हो गया।  पिछले कुछ दिनों पहले इनके पिता मुमताज़ हुसैन साहब का भी देहांत हुआ था। जावेद अपने भाई बहनों के साथ मुंबई में ही रहते थे। कांग्रेस नेता अहमद शमशाद ने बताया की जावेद भाई भी भोजपुरी फिल्मों से जुड़े रहे है। यह दुखद खबर सुनकर उनके घर में मातम सा माहौल छा गया और पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गयी।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?