To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
अम्बरनाथ : आर एस.एस.के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री इन्द्रेश कुमार का अम्बरनाथ पश्चिम स्थित सर्वोदय कॉप्लेक्स के हारवेस्ट मिशन चर्च हॉल में नागरिक सत्कार किया गया। कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि हमारी गंगा-जमुनी तहजीब आपस में लोगों को एक सूत्र मे बांधने का काम करती है। इस पर हमें फक्र है। अपने भाषण में उन्होंने सभी धर्मों का बड़ी ही बारीकी से उल्लेख किया। सभी मजहब शांति और अमन का पैगाम देते हैं। हमें किसी भी मजहब पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने धर्म के साथ
हमें अन्य धर्मों का भी आदर करना चाहिए। मेरा धर्म अच्छा है,तेरा खराब है,ऐसा कहने से दुनिया में संघर्ष जन्म लेता है। परिवार या विश्व में शांति चाहिए,तो एक दूसरे के प्रति आदर तथा मोहब्बत की भावना उमड़नी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी पैगम्बर ने किसी दूसरे पैगम्बर की आलोचना कभी नहीं की। हमें अपने निजी जीवन में किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए। ईश्वर एक है। दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में ईश्वर को कई अन्य नामों से से पुकारा जाता है। वही ईश्वर सभी की आत्मा में निवास करता है। जहाँ एक तरफ इंसान नफ़रत से भरा है वहीं ईश्वर मोहब्बत से भरा है। ईश्वर कीट-पतंग से लेकर हर प्राणी की भाषा व दर्द समझता है। उन्होंने कहा कि भारत एक मानवतावादी देश है। कोविड -19 में हमारा देश दुनिया के तमाम देशों के साथ खड़ा होकर उनकी सहायता की और मुफ्त में वैक्सीन मुहैया कराई।
अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी मंच के माध्यम से भाईचारा का सन्देश दिया।
इस कार्यक्रम में कवि,साहित्यकार रामकेश एम.यादव,बी.बी.साल्वे,जगन्नाथ यादव सर,महेश सुब्रमण्यम,निशा मुंडे,नीलम राजपाल,जय बहादुर यादव सर,सूर्यलाल यादव सर,सुजाता भोईर,बी.एल.यादव,कमर काजी,शौकत भाई,शब्बीर भाई,इमरान भाई सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक सभा में उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन टी. प्रभु ने किया।

Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers