लगातार ९ वीं बार यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टर एसोसिएशन अध्यक्ष बने अमित राय

By: Izhar
Jan 29, 2021
261


गाजीपुर : यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टर एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष यूपी राज्य कर्मचारी महासंघ और प्रेक्षक अतिंद्र सिंह जिला मंत्री वाहन चालक संघ की देखरेख में सभी ब्लाकों से आए हुए लिपिक संवर्ग के बीच २९ जनवरी दिन शुक्रवार को संपन्न हुआ। चुनाव में अमित राय अध्यक्ष, मनिंद्र नाथ और शिव बली मिश्रा और हेमंत कुमार को कोषाध्यक्ष  निर्विरोध मंत्री चुना गया।


बताते चलें कि यह चुनाव प्रत्येक २ साल पर संपन्न होता है। जिसमें शुक्रवार को सभी ब्लॉकों से आए हुए लिपिक ने अमित राय को अध्यक्ष, शिव बली मिश्रा और मनिंद्र नाथ को मंत्री व हेमंत कुमार को निर्विरोध रूप से कोषाध्यक्ष चुना। नवनिर्वाचित मंत्री शिव बली मिश्रा ने बताया कि अमित राय जो संगठन के लिए लगातार निर्विवाद रूप से कार्य करते रहे हैं। इसलिए लगातार ९ वी बार अध्यक्ष के रूप में चयनित किए गए हैं। जिसमें शुरू के ५ बार चुनाव के द्वारा और चार बार निर्विरोध रूप से अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।


इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश अग्रवाल, जय प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र यादव, फैजुद्दीन सिद्दीकी, उमेश रावत ,उपाध्यक्ष एसपी उपाध्याय ,रवि कांत चौबे, साजिद अंसारी, नागेंद्र सिंह, सुरेंद्र नाथ सिंह यादव,अनिल कुमार चौबे, शशि भूषण सिंह ,संगठन मंत्री सुनील उपाध्याय,दीपक राय,राजकिशोर राम, विनय गुप्ता,अनूप चतुर्वेदी, राजेंद्र यादव ,संप्रेक्षक आलोक उपाध्याय और संरक्षक श्रीमती चंदा दुबे को चुना गया।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?