विकास खंड परिसर में किसान कल्याण मिशन योजनान्तर्गत किसान मेला गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन

By: Izhar
Jan 13, 2021
531

 जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रजवलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ


सेवराई: तहसील क्षेत्र भदौरा ब्लॉक में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय  विकास खंड परिसर में किसान कल्याण मिशन योजनान्तर्गत किसान मेला गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रजवलित कर के किया।तत्पश्चात आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। क्षेत्र के आधा दर्जन महिलाओं की गोदभराई बच्चों को अन्नप्राशन विधायिका द्वारा किया गया कार्यक्रम के जिसमें कुल २१ विभागों द्वारा २८ स्टाल लगायें गये थे।दौरान सुनीता सिंह ने प्रत्येक स्टालों पर जाकर मिल रही सुविधाओ की जानकारी ली।


मंच के माध्यम से किसानों को खाद्य आपूर्ति, मत्स्य, पशुपालन,जैविक खेती सहित दर्जनों से ऊपर विशेषज्ञों ने लोगो को नई योजनाओं एवं नई विधि से कार्य करने की जानकारी दी। लोगो को संबोधित करती हुई सुनीता सिंह ने कहा कि हमारी सरकार किसानों  के हित में काम कर रही हैं। देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा २०२२ तक किसानों की आय दोगुनी करने के दिशा में  मेला मील का पत्थर साबित होगा दश व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित के लिए अनेकों योजनाएं चलाकर किसानों की आय दोगुनी करने के अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है वहीं कुछ लोग सरकार को बदनाम करने के लिए किसानों के बीच में लाया गया किसान कानून को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं जो अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे और प्रदेश के भाजपा की सरकार बनी है


किसानों के खेतों के लिए तरह-तरह की योजनाएं लाकर इनका आर्थिक स्तर ऊंचा करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव में रहने वाले किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का प्रचार प्रसार पर उनका लाभ किसानों तक अवश्य पहुंचाएं कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को विभिन्न प्रकार के खेत में अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित व प्रशासित पत्र दिया गया जिसमें मुख्य रूप से युवा प्रगतिशील किसान  प्रशासित पत्र गोडसरा गांव के मिस्बाहुद्दीन खान,रोशन अली खान,को भी दिया गया ।


इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, सहायक विकास अधिकारी कृषि इंद्रेश कुमार वर्मा, तकनीकी सहायक कृषि उदय प्रताप सिंह, सुनील सिंह, खाद निरीक्षक कर राम सकल राम, अनिल कुमार यादव ,मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, अमित जयसवाल,साहीर खान, मारकंडेय सिंह ,श्री प्रकाश सिंह, मनीष सिंह, संतोष सिंह, दीपक सिंह ,लक्ष्मीकांत उपाध्याय आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अध्यक्ष रण बहादुर सिंह व संचालक मिथिलेश कुमारी ने किया।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?