To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
By: मो.हारून
हाथरस सामुहिक बलात्कार पीड़िता से मीलने जा रहे राहुल गांधी के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी के खिलाफ जौनपुर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित समाज के लडकी के साथ सामुहिक बलात्कार के बाद दर्दनाक मौत पर पीड़िता के परिवार से मिलने उनके घर जा रहे कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी,धक्का-मुक्की तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया।उक्त घटना की सूचना लगते ही जनपद जौनपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। पुलिसिया बदसलूकी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में कचहरी रोड पर पैदल मार्च निकालने का प्रयास किया तो पुलिस नें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओ को बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया।
आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार का पुतला भी जलाया उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, डॉ. चित्रलेखा सिंह,राकेश उपाध्याय,सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह,विशाल सिंह हुकुम,तौकीर खान,उस्मान अली,नीरज राय, अहमद राज,राजन तिवारी,शैलेंद्र सिंह शिखर द्विवेदी, प्रवीण सिंह पिंटू,अशरफ अली,प्रेम नारायण यादव बाबा, शाहनवाज, गौरव सिंह सनी, आशीष सिंह माली,इश्तियाक अहमद,आदि उपस्थित रहे।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers