नौकरी दिलाने के नाम पर भाजपा का पूर्व जिलाध्यक्ष दुष्कर्म के प्रयास में गिरफ्तार

By: Khabre Aaj Bhi
May 22, 2018
342

वाराणसी भदोही के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को सिगरा पुलिस ने मंगलवार की दोपहर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पूर्व अध्यक्ष ने एक महिला को नौकरी दिलाने के बहाने इंग्लिशिया लाइन स्थित लॉज में मिलने के लिए बुलाया था। जहां पर वह महिला से दुष्कर्म करने लगा। महिला चिल्लाने लगी और किसी तरह से 100 नम्बर पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला व जिलाध्यक्ष को पकड़कर थाने ले गई। महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। भदोही निवासी कन्हैया लाल मिश्र भाजपा का पूर्व जिलाध्यक्ष है। उसने भदोही की ही एक महिला को नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके तहत वह महिला को किसी अधिकारी से मिलाने की बात कहकर इंग्लिशिया लाइन स्थित एक भाजपा पार्षद के लॉज में बुलाया। इसके बाद जैसे ही महिला कमरे में गई वह उससे दुष्कर्म करने लगा। महिला ने काफी विरोध किया और चिल्लाने लगी। उसने डायल 100 पर फोन भी किया। इस दौरान बगल के कमरे में रुके हुए लोग और लॉज मैनेजर आ गया। लोगों ने फोन करके सिगरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला और आरोपी पूर्व जिलाध्यक्ष को अपने साथ थाने लेकर गई। सिगरा थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर कन्हैया लाल मिश्र के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं महिला को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?