भाजपा की करारी हार, येदि‍युरप्पा स्वामी की ढाई दिन की सरकार ने दीया इस्तीफा

By: Khabre Aaj Bhi
May 19, 2018
534

बैंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा में बहुमत जुटाने में असफल भाजपा के मुख्यमंत्री येदि‍युरप्पा ने शनिवार को सदन में इस्तीफा की घोषणा कर दी है। येदि‍युरप्पा ने अपने मार्मिक भाषण में कहा कि प्रजातंत्र में जनता ही मालिक होती है। भाजपा कर्नाटक को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहती है लेकिन कांग्रेस के कूटनीति के कारण हम असफल रहें। सदन में सुबह से लेकर 3:30 बजे तक सदस्यों को शपथ दिलाई गयी, इसके बाद मुख्यमंत्री येदुरप्पा ने भाषण के दौरान इस्तींफा देने की घोषणा कर दी। सदन में बीजेपी के 104, जेडीएस के 38 व कांग्रेस के 78, निर्दलीय दो विधायको ने शपथ लिया। सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक मीडिया में अटकलो का बाजार गर्म रहा। कांग्रेस के दो विधायक होटल में थे, जिन्हे राज्य के डीजीपी ने करीब 2:30 बजे दोपहर को पुलिस सुरक्षा में सदन में पहुंचाया। कर्नाटक्‍ में बीजेपी के पराजय से विपक्ष को एक नई किरण मिली है और मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना अंधूरा रह गया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?