To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हमारी संख्या अधिक होने के बावजूद 70 साल से घुमाया जा रहा
भाजपा का हमने लगातार सहयोग किया,उन्हें भी हमारा सहयोग करना चाहिए
By : शिवप्रसाद अग्रहरि
जौनपुर: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय निषाद ने कहा कि आम चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी दूसरे नम्बर पर था। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से गठबंधन से मल्हनी का उपचुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है, ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। हमने सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करे।
बुधवार को गोसाईगंज बाजार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जिसका दल होता है उसका बल होता है उसकी समस्याओं का हल होता है। ७० साल से जिन- जिन लोगो ने दल बनाया और अपनी समस्याओं का हल कर लिया। सभी समस्याओं का हल राजीतिक दल से ही सम्भव है। कहा कि जो गरीब, किसान, नौजवान है, मछुवारे है जो नदियों के किनारे बसे हुए है। जिले में कई नदियां बहती है ऐसे में हमारी संख्या बल यहां बहुत अधिक है।
हमारी संख्या अधिक होने के बावजूद ७० साल से इनको घुमाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं १३ जनवरी २०१६ को निषादराज के किले पर संकल्प लिया। मैने १६ अगस्त २०१६ में पार्टी का रजिस्टर कराया। २०१७ में हमारी पार्टी ६० सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमे मल्हनी में हमारा प्रत्याशी रनर रहा। जबकि भाजपा यहां चौथे स्थान पर थी। २०१९ में लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का प्रत्याशी चुनाव हार गई। मल्हनी में निषाद पार्टी रनर थी। अगर आज चुनाव नही होता तो जब पहला आदमी नही रहा तो दूसरे का नम्बर वैसे ही है। इसलिए निषाद पार्टी मल्हनी चुनाव लड़ेगी। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से चुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। इसीलिए सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करे। डा. संजय निषाद ने कहा कि वे हमारे बड़े भाई तो अपने छोटे भाई को भी बड़ा करने का धर्म बनता है। अब सहयोग करे। कोरोना के कारण हम भीड़ इकठ्ठा नही कर सकते लेकिन पदाधिकारियो के माध्यम से सन्देश दे रहे है कि मतदाताओं तक आप कैसे पहुंचोगे।
अपमान सहकर जो अपमान सहता है राजनीति में वही सम्मान का हकदार होता है। इसलिए मतदाताओं के पास जाओ और सही- सही बात बताओ कि भाजपा ने क्या किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोगो को बताओ कि भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्रालय दिया है, मत्स्य मंत्रालय दिया है, २० हजार करोड़ रुपया दिया है। मछुआरों के लिए स्वास्थ्य बीमा दिया हैं, निषादराज किले को पर्यटन स्थल घोषित किया है जो चमक रहा है। उन्होंने भाजपा को बधाई दिया कि कम से कम श्रृंगेरपुर धाम की मिट्टी व निषादराज किले की मिट्टी है जहां भगवान राम को गले मिलाया, ऐसे जगह जहां भगवान राम को कष्ट में निषादराज ने गंगा पार लगाया था। वहां की मिट्टी और गंगाजल आएगा। राम मंदिर में भी निषादों का सहयोग है, सरकार बनाने में भी निषादों का सहयोग है।
कहा कि जनता को जाओ समझाओ और अपने वोट को इकट्ठा करो क्योकि वोट से ही सारा पावर है। जो निष्क्रिय है उन्हें सक्रिय करेगे। और बूथ को मजबूत करेगे। ये तो पूरे प्रदेश की तैयारी चल रही है दुर्भाग्यवश यहां उपचुनाव हो रहा है। निषाद पार्टी रनर थी वही लड़ेगा।उन्होंने कहा कि उम्मीद है इस सम्बंध में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर बातचीत में अच्छा परिणाम निकलेगा।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers