अज्ञात हमलावरों ने महिला को गोली महिला की हुई मौत पुलिस कर रही जाँच

By: Khabre Aaj Bhi
Feb 24, 2020
341

हत्या की घटना के बाद एसएचओ संजय कुमार सिंह मौके वारदात पर 



बहराइच:  कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रमवापुर रघुवीर सिंह में सोमवार की सुबह लगभग 6:00 बजे एक महिला की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उसके मुंह पर लगी  घटना के समय वह अपने पति के साथ बरामदे में लेटी हुई थी इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सैकड़ों लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। इस घटना की तत्काल सूचना एसएचओ  संजय कुमार सिंह को दी गई। वे मय फोर्स के  घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की विस्तृत जानकारी उसके पति दीनबंधु से ली तथा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजनी पत्नी दीनबंधु उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम रमवापुर रघुवीर सिंह अपने पति के साथ बरामदे में लेटी हुई थी कि सोमवार की सुबह अचानक गोली चलने की आवाज हुई और अज्ञात हमलावरों ने उसके मुंह पर गोली मार दी गोली के छर्रे उसकी गर्दन व मुंह  पर लगे जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एसएचओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का कोई कारण पता नही चल सका है।घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद हत्या का सही कारण पता चल सकेगा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?