भारतीय हिंदू सेवक संगठन समीक्षा बैठक संपन्न

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 09, 2019
328

रिपोर्ट: मेराज अहमद                         बहराईच : दिनांक 8/9/2019 को प्रयाग दत्त पाठक इंटर कॉलेज पट्टी विद्यालय में भारतीय हिंदू सेवक संगठन जिला बहराइच के तेजवापुर ब्लाक में सम्पन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि आचार्य अमर नाथ शास्त्री  (राष्ट्रीय महासचिव) एवं विशिष्ट अतिथि रवि प्रकाश त्रिपाठी (अवध प्रांत अध्यक्ष) रहे। जिसके संचालक एवं व्यवस्थापक, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक रहे। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ने संगठन के उद्देश्यों को बताते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपना विचार व्यक्त किये तथा विशिष्ट अतिथि अवध प्रांत अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी के पदों के बारे में पूर्ण जानकारी दी। संगठन को आगे बढ़ाने पर बल दिये। बैठक में सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। तथा अरविन्द कुमार पाठक को कार्यो को देखते हुए ब्लाक अध्यक्ष से पदोन्नति करके बहराइच जिले से जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिसमें कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरजेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित पाठक, उपाध्यक्ष आशीष पाठक, महासचिव विनय तिवारी, सचिव उपेंद्र दूबे, संगठन महामंत्री नृपेंद्र मिश्रा, दीपक कुमार संगठन मंत्री, सूरज दिवेदी संयोजक, आशोक कुमार सह संयोजक, अमित पाठक सदस्य,अंकित कुमार सदस्य, प्रवीण कुमार सदस्य, शिवा जी, संतोष कुमार, अभिषेक, करन,नितिन, सुजीत, अनुज, महेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।  


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?