वॉलिंटियर्स ग्रुप की रविवार की शाम कोतवाल राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 02, 2019
308

                                                                                                                                                                                                           

by ; मोज़म्मिल खान 

गहमर:  डिजिटल वॉलिंटियर्स ग्रुप की बैठक गहमर थाने में रविवार की शाम कोतवाल राजीव कुमार सिंह  की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें ग्रुप के सभी मेंबरों को इस बाबत जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम गहमर थाने में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह  की अध्यक्षता में डिजिटल वॉलिंटियर्स ग्रुप के सदस्यों की बैठक आहूत की गई। उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में आपसी सौहार्द एवं भाईचारा तथा क्षेत्र में घटित होने वाली हर छोटी बड़ी घटनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचे इस उद्देश्य से सरकार द्वारा डिजिटल वॉलिंटियर्स ग्रुपकी स्थापना की गई है। इस ग्रुप में ढाई सौ के आसपास सदस्यों को जोड़ा गया है। जिनको भविष्य में बहुत शीघ्र सरकार द्वारा कार्ड भी जारी किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक ने कहा की पब्लिक से पुलिस का सीधे तौर पर यह जुड़ने का प्रमुख माध्यम है। आप अपने क्षेत्र में किसी भी तरह की अपराधिक घटनाएं या अन्य तरह की  समस्याओं को ग्रुप में डालें जिससे पुलिस को तत्काल इसकी सूचना मिल जाएगी और इसका समाधान त्वरित कर दिया जाएगा।  बारा चौकी इंचार्ज यजुवेंद्र सिंह ने वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा की ऐसा देखने को मिल रहा है की सदस्य जानकारी नहीं होने के कारण हाय, हेलो, देवी देवताओं के चित्र, कार्टून जोक्स आदि तरह के पोस्ट डाल देते हैं जोकि ऐसा कतई नहीं करें क्योंकि इस ग्रुप को अपराधिक एवं अन्य तरह की सूचनाओं के लिए पुलिस से सीधे तौर पर जुड़ने के लिए बनाया गया है। उक्त अवसर पर एस आई दिव्य प्रकाश सिंह, एस आई अभिषेक सिंह, एस आई भूपेंद्र कुमार, एस आई वैभव मिश्रा के अलावा डिजिटल वॉलिंटियर्स  चंदन सिंह, भूपेंद्र  उपाध्याय, कृष्ण कुमार मौर्य, विकास महाजन, हेमंत कुशवाहा, शांतनु सिंह, प्रभाकर राय सुनील उपाध्याय आदि मौजूद थे । 


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?